एक्सप्लोरर

बड़ा खुलासा: ड्रग रैकेट पर बनी STF ने पंजाब HC को सौंपी रिपोर्ट, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को लेकर गंभीर खुलासे

रिपोर्ट में कहा गया है कि जो आरोपी ड्रग्स रैकेट में पकड़े गए हैं, उन्होंने मजीठिया को पैसे देने की बात कही है. इसलिए मजीठिया के बैंक अकाउंट्स की जांच होनी चाहिए.

नई दिल्ली: ड्रग रैकेट मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ड्रग्स रैकेट पर बनी एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट पंजाब हाईकोर्ट को सौंप दी है. एसटीएफ ने इस रिपोर्ट में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और ड्रग्स रैकेट पर कई गंभीर बातें कही हैं. एसटीएफ बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था.

एसटीएफ की रिपोर्ट की बड़ी बातें? बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को लेकर एसटीएफ ने कई गंभीर खुलासे किए गए हैं. एसटीएफ ने कहा है कि ड्रग्स रैकेट में उनकी भूमिका की जांच के लिए बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. रिपोर्ट में एसटीएफ ने ये भी कहा है कि ड्रग्स रैकेट में मजीठिया की भूमिका की जांच होनी चाहिए. ड्रग्स रैकेट में मजीठिया को क्लीन चिट नहीं दी गई है.

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जो आरोपी ड्रग्स रैकेट में पकड़े गए हैं, उन्होंने मजीठिया को पैसे देने की बात कही है. इसलिए मजीठिया के बैंक अकाउंट्स की जांच होनी चाहिए.

एसटीएफ ने ये रिपोर्ट 31 जनवरी 2018 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को दी थी. हाईकोर्ट ने ये रिपोर्ट पंजाब की कैप्टन सरकार को ये कहते हुए भेजी है कि अब सरकार इस पर अगली कार्रवाई करे. 34 पेज की रिपोर्ट में एसटीएफ चीफ ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ईडी की केस फाइल का हवाला दिया है.

आज ही मजीठिया से अरविंद केजरीवाल ने मांगी माफी आपको बता दें कि एक ओर जहां एसटीएफ ने मजीठिया को लेकर गंभीर खुलासे किए हैं. वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान मजीठिया पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाने पर लिखित में माफी मांगी है. मजीठिया ने 2016 में केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया था.

केजरीवाल ने माफी मांगने से पहले नहीं पूछा: सुखबीर सिंह खैरा एबीपी न्यूज़ के खुलासे पर पंजाब में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि मजीठिया पर ये आरोप अभी से नहीं काफी लंबे समय से लग रहे हैं. सबको पता है कि ड्रग तस्करी के लिए जो लोग बाहर से आते थे वो मजीठिया के घर में रुकते थे और उनकी गाड़ियों में घूमते थे.

अरविंद केजरीवाल की माफी के सवाल उन्होंने कहा कि जब कोई राय मांगेगा तब ही तो राय दी जाएगी. जानकारों के मुताबिक पंजाब आम आदमी पार्टी में सबकुछ सही नहीं लग रहा.

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया कौन हैं? पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पत्नी के भाई यानी साले हैं. मजीठिया बादल सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में वो मजीठिया विधानसभा सीट से शिरोमणी अकाली दल के विधायक हैं. 2007 और 2012 में भी विधायक रह चुके हैं. सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर के भाई हैं. हरसिमरत कौर अभी केंद्र की बीजेपी सरकार में मंत्री हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget