एक्सप्लोरर

7 साल की बच्ची को सौतेली मां ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें एक मां ने अपनी 7 साल की मासूम बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सौतेली मां ने सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को बहेड़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम की सात साल की बेटी रश्मि की हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बहेड़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम ने अपनी पत्नी भारती के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पूछताछ में भारती ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है. अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी (CO) डॉ. तेजवीर सिंह ने वादी घनश्याम के हवाले से घटना के बारे में बताया कि उसकी पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी और तब उसकी बेटी रश्मि चार साल की थी. रश्मि के बेहतर पालन पोषण लिए उसने भारती से शादी कर ली. भारती के पहले पति से दो बेटे थे. जिन्हें घनश्याम ने पिता के तौर पर अपना लिया.

भारती ने रश्मि के बारे में बताया झूठ

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद जब घनश्याम घर लौटा तो रश्मि नहीं दिख रही थी. उसने भारती से रश्मि के बारे में पूछा जिसने बताया कि वह कमरे में सो रही है. घनश्याम ने जब कमरे में जाकर रश्मि का हाथ पकड़कर उठाया तो वह नहीं उठी. बीमार समझकर वह रश्मि को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रश्मि के गले पर थे निशान

पुलिस के अनुसार, “शाम को रश्मि का शव दफनाने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले गांव की महिलाओं ने उसके गले पर निशान देखे साथ ही आंखें भी चढ़ी हुई थी. जिससे उन्हें शक हुआ. भारती का रश्मि के साथ खराब व्यवहार था. इसलिए थोड़ी ही देर में गांव में हत्या की चर्चा फैल गई. उन्होंने बताया कि लोग अंतिम संस्कार के लिए निकले ही थे कि क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर श्रवण यादव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया.

पुलिस के मुताबिक, "रश्मि की सौतेली मां भारती को थाने ले जाया गया. पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर भारती ने स्वीकार किया कि घनश्याम उसके बच्चों से ज्यादा ध्यान रश्मि का रखता था. इसके चलते उसने रश्मि की हत्‍या कर दी."

ये भी पढ़ें- UP Politics: '2024 में अखिलेश यादव प्रधानमंत्री पद के दावेदार', सपा नेता का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश    
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे जेपी नड्डा
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे नड्डा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget