एक्सप्लोरर

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट का खुलासा, ‘इंजीनियरिंग विभाग ने स्टेशन मास्टर को नहीं दी मरम्मत की जानकारी’

राजेन्द्र सिंह ने बताया, ‘’इंजीनियरिंग विभाग स्टेशन मास्टर को ट्रैक के लिए मेमो देता है. स्टेशन मास्टर दिल्ली के सेक्शन कंट्रोल से ब्लॉक (समय, इतने बजे से इतने बजे तक) परमिट कराते हैं. जबकि खतौली स्टेशन पर किसी तरह का ब्लॉक नहीं लिया गया था.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफफरनगर के खतौली में हुए ट्रेन हादसे पर बड़ा खुलासा हुआ है. खतौली के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट राजेंद्र सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में दावा किया है कि स्टेशन मास्टर को तकनीकी खराबी की कोई जानकारी नहीं थी. स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि यह हादसा रेलवे के लिए एक कलंक है. बता दें कि इस हादसे में कल 23 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 97 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक, जब ये हादसा हुआ तब स्टेशन मास्टर प्रकाश सिंह ड्यूटी पर थे, जिन्हें इंजीनियरिंग विभाग ने किसी तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं दी थी. राजेंद्र सिंह के मुताबिक ट्रैक के मेंटेनेंस की ज़िम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग की होती है. अगर इंजीनियरिंग विभाग से सूचना मिलती तो ट्रेन रोकी जा सकती थी और ये बड़ा हादसा होने से बच जाता.

खतौली स्टेशन मास्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया, ‘’इंजीनियरिंग विभाग स्टेशन मास्टर को ट्रैक के लिए मेमो देता है. स्टेशन मास्टर दिल्ली के सेक्शन कंट्रोल से ब्लॉक (समय, इतने बजे से इतने बजे तक) परमिट कराते हैं. जबकि खतौली स्टेशन पर किसी तरह का ब्लॉक नहीं लिया गया था जिसकी वजह से ये भयानक हादसा हुआ.

ABP न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया हादसे का सच

बता दें कि कल जब एबीपी न्यूज़ ने हादसे की पड़ताड़ की थी तो कई ऐसे सबूत एबीपी न्यूज़ के हाथ लगे थे जिनसे साबित होता है कि रेल ट्रेक पर मरम्मत का काम चल रहा था और उसी ट्रेक पर ट्रेन तेजी से आई गई जिसके बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. एबीपी न्यूज़ को हादसे वाली जगह से बड़ा हथौड़ा, रिंच, पाना और पेचकस भी मिले थे. ये सारे औजार रेलवे के ही थे. जो वहां काम के दौरान वहां पड़े हुए थे.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली में कल  कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 23 पहुंच चुकी है. जबकि 97 से ज्यादा लोग घायल हैं और मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती हैं. कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी. लेकिन कल शाम 5.45 बजे खतौली मुजफ्फरनगर में ट्रेन पटरी से उतर गई.

यह भी पढ़ें- उत्कल एक्सप्रेस हादसा: ABP न्यूज़ की पड़ताल पर यूपी ATS की मुहर, कहा- मरम्मत की वजह से हादसा संभव IN PICS: यहां जानें मोदी सरकार में कब-कब हुए हैं रेल हादसे उत्कल एक्सप्रेस हादसे की पूरी कहानी, जानें कैसे मंजिल से पहले आई यात्रियों की मौत जरुर पढ़ें: सिर्फ रेल हादसे ही नहीं इन मामलों में भी बदनाम है ‘प्रभु’ की रेल! दर्दनाक कहानियां: कई परिवारों को जिंदगी भर का गम दे गया मुजफ्फरनगर का रेल हादसा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget