एक्सप्लोरर

केरल की मदद के लिए देश-दुनिया से बढ़े हाथ, यूपी-बिहार समेत अनेक राज्यों ने की घोषणा

केरल में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो चले हैं. अभी तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ की मदद का एलान किया है. देश की तीनों सेनाएं युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. यूपी समेत बाकी राज्यों ने भी केरल को आर्थिक मदद भेजी है.

नई दिल्ली: केरल में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो चले हैं. अभी तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ की मदद का एलान किया है. देश की तीनों सेनाएं युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. यूपी समेत बाकी राज्यों ने भी केरल को आर्थिक मदद भेजी है. केरल में 14 जिले हैं जिनमें से 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. दरअसल केरल में सामान्य से साढ़े तीन गुना अधिक बारिश हुई है जिसके कारण ये हालात पैदा हुए हैं. संयुक्त अरब अमीरात ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है और लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को कहा है. - यूपी सरकार ने 15 करोड़ रुपये और राहत सामग्री देने की घोषणा की है. - महाराष्ट्र सरकार ने 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. - झारखंड सरकार ने 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. - बिहार सरकार ने 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. - ओडिशा सरकार ने 5 करोड़ रुपये और जवान भेजने की घोषणा की है. - एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये की मदद का एलान किया है. - सांसद वरुण गांधी ने 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है. - क्रिकेटर संजू सैमसन ने 15 लाख रुपये की मदद की है. - हरियाणा सरकार ने 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. - आंध्र प्रदेश ने भी 10 करोड़ रुपये की मदद का एलान किया है. - तेलंगाना ने 25 करोड़ की सहायता राशि का एलान किया है. - दिल्ली सरकार ने 10 करोड़ की सहायता की घोषणा की है. - पंजाब सरकार ने भी 10 करोड़ रुपये की मदद का एलान किया है. केरल में बाढ़ की वजह से लोग दुर्गम इलाकों में फंसे हैं. उनके पास प्राथमिक जरूरत का सामान खत्म हो चुका है. नौका से नहीं पहुंचने लायक जगहों में फंसी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सेना के हेलीकॉप्टरों से सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. पहाड़ी इलाकों में पहाड़ के हिस्से जमीन पर गिरने से सड़क जाम हो रहे हैं, जिससे बाकी जगहों से उनका संपर्क टूट जा रहा है. द्वीप की शक्ल ले चुके कई गांवों में फंसे लोगों को निकालने का अभियान भी जारी है. तीनों सेनाओं के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों द्वारा छतों और ऊंची जगहों पर फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का काम किया जा रहा है. बाढ़ में फंसे लोग और उनके परिजन सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget