एक्सप्लोरर

SBI बैंक की अनोखी पहल, बेकार हो चुके कंप्यूटर, मॉडम, कीबोर्ड और डेबिट कार्ड से बनाई मूर्ति

एसबीआई बैंक ने बेकार हो चुके कम्प्यूटर, मॉडम, की-बोर्ड और डेबिट क्रेडिट कार्ड से दो मूर्तियां बनाईं हैं. दिल्ली की संसद मार्ग शाखा के चीफ जनरल मैनेजर ने इस वेस्ट को फैंकने के बजाए मूर्ति बनाने का फैसला लिया था.

नई दिल्ली: कबाड़ हो चुके इलेक्ट्रॉनिक ई-वेस्ट का क्या हो सकता है. लोग वेस्ट से बेस्ट की बात करते हैं लेकिन ई-वेस्ट से क्या हो सकता है? लेकिन भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इसी इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को अपने सजावट के लिए इस्तेमाल किया है. एसबीआई के बैंकों में खराब या खत्म हो चुके कंप्यूटर, माउस और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जैसी चीजों के इस्तेमाल कर 12.5 फीट की दो बड़ी मूर्तियां तैयार की है. इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से तैयार इन मूर्तियों का नाम मनस्वी और तपस्वी रखा गया है.

दरअसल बैंक के खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, मॉडम, माउस, मदर-बोर्ड, एक्सपायर हो चुके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बनाया गया है. यह सभी इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट एसबीआई के अलग-अलग शाखााओं से फैंकने के लिए लाया गया था, लेकिन संसद मार्ग के चीफ जनरल मैनेजर विजुय रंजन ने वेस्ट को फैंकने की बजाय इसे मूर्तियों की शक्ल देने का फैसला किया. इसके बाद जयपुर के मुकेश ज्वाला को बुलाकर उन्हें ये काम सौंपा गया. करीब दो महीने से ज्याद के समय में कंप्यूटर और अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से इन दोनों मूर्तियों को तैयार किया गया.

इन मूर्तियों का अनावरण करने आए एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, "ये अच्छी पहल है जिसे ना सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट का सही इस्तेमाल भी हुआ और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा. इससे ना सिर्फ वेस्ट से बेस्ट बना है पर्यावरण की रक्षा भी हुई है."

इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से बनी मूर्ति में क्या है खास

इस मूर्ती को बनाने में चार सौ कंप्यूटर्स, दो हजार माइक्रोचिप, चार सौ की-बोर्ड और दो सौ से ज्यादा पुराने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है. मनस्वी मूर्ति में 260 कंप्यूटर, 210 मदर बोर्ड, 90 रैम, मॉडम, की-बोर्ड और चिप कार्ड का इस्तेमाल हुआ है. वहीं तपस्वी नाम की मूर्ति में दो सौ कंप्यूटर पार्ट, दो सौ मदर बोर्ड, की-बोर्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है.

दोनों मूर्तियों की ऊंचाई 12.5 फीट है

इन दोनों मूर्तियों को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में रखा जाएगा. वहीं इसके बाद बैंक की बाकी ब्रांच में भी ऐसा करने पर विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

श्रीनिवास गौड़ा की उसैन बोल्ट से हो रही है तुलना, टैलेंट से प्रभावित खेल मंत्री ने ट्रायल के लिए दिल्ली बुलाया

Board Exam 2020 विशेष: बोर्ड एग्जाम के दौरान तनाव से कैसे बचें? जानिए टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget