एक्सप्लोरर

श्रीनगर: हज हाउस में बनाया गया 100 बेड का 'ऑक्सीजन सराय', सरकार की मदद से समाजसेवी संगठन ने किया तैयार

देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मचे हाहाकार को देखते हुए यह सराय बनाने का खयाल आथरोट (ATHROT) नाम के संगठन के कार्यकर्ताओं को आया. आथरोट पहले से ही घरों में क्वारंटीन में रह रहे मरीज़ो को ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का काम कर रहा है. 

श्रीनगर: देश भर में लोग कोरोना मरीज़ों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. मदद के इस काम में समाजसेवी संगठन भी लगातार अपना योगदान दे रहे हैं. कश्मीर घाटी में भी एक समाजसेवी संगठन ने कोरोना मरीज़ो के लिए ना सिर्फ एक कोविड सेंटर शुरू किया है, बल्कि साथ साथ घर में क्वारंटीन मरीज़ो को ऑक्सीजन की कमी होने पर मुफ्त में ऑक्सीजन देने की भी सुविधा दी जा रही है. इसका नाम उन्होंने 'ऑक्सीजन सराय' रखा है. 

देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मचे हाहाकार को देखते हुए यह सराय बनाने का खयाल आथरोट (ATHROT) नाम के संगठन के कार्यकर्ताओं को आया. आथरोट पहले से ही घरों में क्वारंटीन में रह रहे मरीज़ो को ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का काम कर रहा है. 

लेकिन इस काम में सिलेंडर और कंसंट्रेटर की कमी के चलते सभी लोगों तक मदद नहीं पहुंच सकती. इसलिए इन्होंने सरकार से हाथ मिला कर एक कोविड सेंटर और ऑक्सीजन पॉइंट खोलने का फैसला किया. श्रीनगर डिज़ास्टर मैनेजमेंट ऑथॉरिटी और आथरोट वालिंटियर ग्रुप ने हालातों की गंभीरता को देखते रिकॉर्ड 72 घंटों में श्रीनगर के हज हाउस को 100 बेड वाला कोविड वेलनेस सेंटर बना डाला.

इसमें जहां सरकार ने बेड, बिस्तर और स्वास्थ्य कर्मचारी दिए तो आथरोट वालिंटियर ग्रुप ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, दवाई, सैनिटाइज़र्स, एम्बुलेंस और हेल्पर दिए हैं. यह सब मरीज़ों को मुफ़्त में दिया जाएगा. इस कोविड अस्पताल का नाम सराय इसलिए रखा गया है क्योंकि कुछ समय के लिए ज़रूरतमंद लोग यहां रुकें और ठीक होकर वापिस लौटे.

ग्रुप का नेतृत्व कर रहे बशीर नदीम का कहना है कि जिन मरीज़ों को ऑक्सीजन की ज़रूरत है, वह यहां पर आएं ऑक्सीजन लें और ठीक होकर घर जाएं. इस कोविड सेंटर में 100 बेड लगाए गए हैं, जिनमें 28 बेड हाई ऑक्सीजन सपोर्ट के हैं और 72 लो ऑक्सीजन सपोर्ट के हैं. उन्होंने कहा कि इस काम में सरकार का बहुत ज्यादा सहयोग रहा. 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन रोगियों को ऑक्सीजन सराय में भर्ती किया जाएगा, जिन्हें चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक अस्थाई कदम है, जिसका उद्देश्य अस्पतालों के दबाव को कम करना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget