एक्सप्लोरर

सीरिया बयान पर बवाल बढ़ने के बाद श्री श्री रविशंकर ने दी सफाई, ओवैसी ने भी साधा था निशाना

एबीपी न्यूज से बात करते हुए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने अपने विवादास्पद बयान पर सफाई दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्री श्री ने कहा था कि अगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो भारत में सीरिया जैसे हालत हो सकते हैं.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज से बात करते हुए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने अपने विवादास्पद बयान पर सफाई दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्री श्री ने कहा था कि अगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो भारत में सीरिया जैसे हालत हो सकते हैं. अब श्री श्री रविशंकर कह रहे हैं कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है.

अयोध्या विवाद में उस समय नया मोड़ आ गया जब खबर फैली कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने अपने बयान में कहा है कि यह मामला नहीं सुलझा तो देश सीरिया बन जाएगा. अयोध्या मुस्लिमों का धार्मिक स्थल नहीं है और उन्हें इस धार्मिक स्थल पर अपना दावा छोड़ कर मिसाल पेश करनी चाहिए.

बरेली के आला हजरत दरगाह में चादर चढ़ाने पहुंचे श्री श्री रविशंकर से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनका जवाब उनके बयान से अलग था. अब श्री श्री आग्रह कर रहे हैं कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश करके अयोध्या विवाद को और नहीं उलझाया जाए लेकिन खबर उन्हें भी है कि उनके सीरिया वाले बयान की जमकर आलोचना हो रही है.

असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कहा कि रविशंकर संविधान और कानून में भरोसा नहीं रखते हैं. वो खुद को ही कानून समझते हैं. वे धमका भी रहे हैं और उकसा भी रहे हैं.

यहां आपको बता दें कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 14 मार्च से सुनवाई शुरू होने वाली है लेकिन श्री श्री रविशंकर इस पक्ष में है कि इस विवाद को कोर्ट के बाहर ही सुलझा लिया जाए ताकि आपसी सौहार्द बना रहे. इसीलिए श्री श्री अलग अलग मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिल रहे हैं और इसी कड़ी में वो आज बरेली पहुंचे थे.

इस मुलाकात के बाद मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा ने कहा कि अगर कोर्ट के बाहर समझौता हो जाता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं होगा.

अयोध्या विवाद से जुड़े तमाम पक्षकारों से मिलने के लिए श्री श्री पिछले साल नवंबर में अयोध्या पहुंचे थे. उसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने बेंगलुरू में भी मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की थी लेकिन अब तक आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की उनकी कोशिश परवान नहीं चढ़ी है. अलबत्ता सीरिया वाले बयान को लेकर श्री श्री जरूर एक नये विवाद में फंस गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget