एक्सप्लोरर

Sri Lanka: रानिल विक्रमसिंघे बोले- भारत के साथ मिलकर काम करने से होगा विकास, ईंधन की कमी को लेकर कही ये बड़ी बात

India Sri Lanka Ties: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने देश में विकास को गति देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि विकास के लिए भारत के साथ सहयोग करना होगा.

India Sri Lanka Relations: श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को कहा कि संकटग्रस्त श्रीलंका को अपने विकास (Sri Lanka Development) के लिए भारत (India) के साथ सहयोग करना होगा. उन्होंने रेखांकित किया कि दोनों देशों ने उत्तर-पूर्वी तट पर त्रिंकोमाली बंदरगाह (Trincomalee Harbour) के विकास के लिए भी हाथ मिलाया है. विक्रमसिंघे त्रिंकोमाली बंदरगाह जिले की एकीकृत विकास योजना का निरीक्षण करने के लिए जिले के दौर पर थे.

उन्होंने कहा, “हमें त्रिंकोमाली बंदरगाह और तेल टैंक परिसर के विकास में भारत के साथ संयुक्त रूप से काम करना होगा.” विक्रमसिंघे ने कहा, “हमने 2003 में त्रिंकोमाली बंदरगाह समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. ट्रेड यूनियनों ने तब तेल टैंक समझौते का कड़ा विरोध किया था.”

तेल की कमी को लेकर यह बोले विक्रमसिंघे

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि अगर भारत को तेल टैंक संचालित करने की अनुमति दी जाती तो श्रीलंका को आज ईंधन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता. 2003 में प्रधानमंत्री के रूप में विक्रमसिंघे ने इंडियन ऑयल कंपनी को 100,000 अमेरिकी डॉलर के वार्षिक भुगतान पर त्रिंकोमाली में 850 एकड़ में निर्मित तेल टैंक विकसित करने के लिए सम्मानित किया था. इस तेल टैंक का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था.

इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 16 सितंबर को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते पहले से भी बेहतर हैं, अब नए सिरे उन्हें अच्छा बनाया जाएगा. भारत-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर उन्होंने कहा था कि वह इसे उन्नत बनाकर व्यापक आर्थिक और तकनीकी भागीदारी करने को लेकर गंभीर हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि 2018-19 में शुरू हुए कार्यों में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई. 

24 साल पहले हुए थे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

भारत-श्रीलंका के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 1998 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह 2000 में अमल में लाया गया था. यह भारत और श्रीलंका के बीच पहला व्यापार करार था. श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा था कि दोनों देशों को धीरे-धीरे निवेश और गैर-शुल्क अड़चनों को दूर करना है. उन्होंने कहा था कि व्यापार के एकीकरण से भारत का रिश्ता पड़ोसी देशों के साथ तय होगा.

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा था कि व्यापार एकीकरण आर्थिक बुनियाद देता है. बेहतर राजनीतिक संबंध और बेहतर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आर्थिर आधार पूर्व शर्त है. इस प्रकार पहला कदम होगा कि मुक्त व्यापार समझौते को पटरी पर लाना है और उसे उन्नत बनाकर व्यापक आर्थिक और तकनीकी भागीदारी का रूप देना है. 2018-19 में मुक्त व्यापार समझौते को लेकर शुरू हुए कार्यों में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई. 

यह भी पढ़ें

Global Hunger Index 2022 Report: भुखमरी के मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत, हंगर इंडेक्स में गिरकर इतनी हुई रैंकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget