एक्सप्लोरर

स्पाइसजेट ने Jet Airways के 100 पायलटों समेत 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उनकी एयरलाइन भर्ती में जेट एयरवेज के कर्मचारियों को पहली प्राथमिकता दे रहा है. इस विमानन कंपनी ने पहले ही अपने बेड़े में 27 और विमानों को शामिल करने की घोषणा की हुई है.

मुंबई: सस्ती विमान यात्रा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा है कि उसने पहले ही जेट एयरवेज के 100 पायलट सहित 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया है. कंपनी ने कहा है कि वह आगे और भी कर्मचारियों को शामिल करने के लिए तैयार है. कंपनी आने वाले समय में अधिक संख्या में विमान और नये मार्गों पर सेवायें देने जा रही है. गुरुग्राम स्थित इस विमानन कंपनी ने पहले ही अपने बेड़े में 27 और विमानों (22 बोइंग 737 और पांच टर्बोप्रॉप बॉम्बार्डियर क्यू400एस) को शामिल करने की घोषणा की हुई है. कंपनी ने कहा है कि जेट एयरवेज द्वारा अस्थायी रूप से अपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं को बंद करने से पैदा हुई क्षमता की कमी को दूर करने के लिए यह किया गया है.

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उनकी एयरलाइन भर्ती में जेट एयरवेज के कर्मचारियों को पहली प्राथमिकता दे रहा है. सिंह ने कहा, "जैसे-जैसे हम विस्तार और विकास कर रहे हैं, हम उन लोगों को पहली वरीयता दे रहे हैं, जिन्होंने जेट एयरवेज के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बंद के कारण नौकरी खो दी है." उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट ने हाल ही में 200 से अधिक केबिन क्रू और 200 से अधिक तकनीकी व एयरपोर्ट कर्मचारियों को और 100 से अधिक पायलटों को नौकरी पर रखा है.

सिंह ने कहा, "हम और अधिक प्रयास करेंगे. हम अपने बेड़े में जल्द ही बड़ी संख्या में विमानों को शामिल करेंगे." एयरलाइन ने गुरुवार को मुंबई और दिल्ली को जोड़ने वाली 24 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की जिसमें 16 सेवाएं मुंबई और चार दिल्ली को जोड़ने वाली हैं जबकि शेष चार दो महानगरों को जोड़ने वाली थीं. ये उड़ानें 26 अप्रैल से 2 मई के बीच शुरू की जानी हैं.

इस हफ्ते की शुरुआत में, वाहक ने कहा कि यह मुंबई को हांगकांग, जेद्दा, दुबई, कोलंबो, ढाका, रियाद, बैंकाक और काठमांडू जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के साथ सीधी नॉन-स्टॉप उड़ानों के जरिये जोड़ेगा, जो काम मई-अंत से शुरू होगा. सिंह ने कहा, "स्पाइसजेट यात्रियों की असुविधाओं को कम करने और भारतीय ग्राहकों को बेहतर सेवायें प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है."

पीएम 56 इंच का सीना लेकर आते हैं क्योंकि वो दुर्बल हैं- प्रियंका गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget