एक्सप्लोरर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा के इस्कॉन मंदिर में विशेष तैयारी, भक्त को मिलेंगे ऑनलाइन दर्शन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में काफी धूमधाम से तैयारी की जा रही है लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी का असर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भी देखने को मिल रहा है.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा के इस्कॉन मंदिर में जबरदस्त तैयारी की जा रही है. भक्तों की भीड़ मंदिर में अभी से ही पहुंचना शुरू हो गई है लेकिन कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लाखों की संख्या में इस्कॉन मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को इस बार ऑनलाइन ही दर्शन हो सकेंगे. मंदिरों में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर खास तैयारी की जा रही है ताकि नियमों के साथ धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा सके.

नोएडा इस्कॉन मंदिर में भक्तों को श्री कृष्ण और राधा के आज ही दर्शन मिल सकेंगे क्योंकि जन्माष्टमी के दिन मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा लेकिन भक्तों को निराश होने की जरूरत नहीं है. जन्माष्टमी के दिन भक्तों को प्रभु के दर्शन ऑनलाइन होंगे नोएडा इस्कॉन मंदिर के फेसबुक पर और यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी.

मंदिर के मुख्य पुजारी राधाकुंड दास ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है. आज प्रभु श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है उनके वस्त्र वृंदावन से विशेष तौर से मंगाए गए हैं. इसके अलावा उनका विशेष भोग लगाया जाएगा. सुबह से ही अखंड भजन का कार्यक्रम शुरू हो गया है. भक्तों को मंदिर में सिर्फ आज ही दर्शन मिलेंगे कल्याणी जन्माष्टमी के दिन मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा लेकिन मंदिर के अंदर जन्माष्टमी के सभी कार्यक्रम विद्वत और नियमानुसार चलते रहेंगे. जिसका लाइव प्रसारण इस्कॉन मंदिर के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल सकेगा.

महामारी का श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर असर 
हालांकि मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों से भी एबीपी गंगा ने खास बातचीत की और जानने की कोशिश की कि आखिरकार कोरोना वैश्विक महामारी का असर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर किस तरह से पड़ रहा है. भक्तों ने बताया कि उनके तन मन में सिर्फ राधे कृष्ण की गूंज है लेकिन इस महामारी को ध्यान में रखते हुए वह श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाएंगे. उन्हें थोड़ा दुख है कि वह वैश्विक महामारी के चलते मंदिर में प्रभु के दर्शन कल नहीं कर पाएंगे लेकिन वह अपने घर में रहकर ऑनलाइन दर्शन करेंगे और श्री कृष्ण के ध्यान में मग्न रहेंगे.


श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा के इस्कॉन मंदिर में विशेष तैयारी, भक्त को मिलेंगे ऑनलाइन दर्शन

मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे धीरे बढ़ती जा रही है लेकिन मंदिर प्रबंधक ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सिर्फ उतने ही भक्तों को जाने की इजाजत है जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन ना हो सके. साथ ही भक्त शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सके. मंदिर में पहुंचे बूढ़े बच्चे नौजवान और महिलाओं ने श्री कृष्ण के सामने मत्था टेक अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की. साथ ही प्रभु के भजन के साथ राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे का जप किया.

अगर हम सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे. साथ ही पुलिस के जवान भी सुरक्षा का जायजा ले रहे थे. इसके अलावा जन्माष्टमी के दिन प्रभु के दर्शन करने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं ताकि मंदिर परिसर बंद होने के बाद अंदर जन्माष्टमी को लेकर जो भी भजन कीर्तन और पूजन हो रहा है उसका लाइव प्रसारण भक्त देख सकें.

ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2021 Upay: जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, श्री कृष्ण होंगे प्रसन्न, खुल जायेगी किस्मत

Janmashtami 2021 Puja: जन्माष्टमी कल, खीरे के बिना क्यों अधूरी रहेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, जानें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग, जानें कितनी गैस की कमी होगी पूरी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget