एक्सप्लोरर

Malegaon Blast: मालेगांव बम धमाका मामले में दबाए गए थे दस्तावेज! स्पेशल कोर्ट ने की NIA की जमकर खिंचाई

Malegaon Blast: 29 सितंबर 2008 की रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर मालेगांव में शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठीक सामने बम धमाका हुआ था. इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हुए थे.

2008 Malegaon Blast: मुंबई (Mumbai) के स्पेशल NIA कोर्ट में मालेगांव बम धमाके (Malegaon Blast Case) को लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान जज ने मामले में एक जरूरी फोरेंसिक रिपोर्ट जमा नहीं करने और दस्तावेजों को दबाने के लिए एनआईए की खिंचाई की है. दरअसल, आज से 13 साल पहले यानी 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में अभियुक्तों से जुड़े आवाज के सैंपल का विश्लेषण हाल ही में सामने आया जब विश्लेषण करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट की कोर्ट ने जांच की. 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान एटीएस (ATS) की तरफ से एक 'साजिश बैठक' की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग बरामद की गई थी, जिसे 2009 में फॉरेंसिक साइंसेज लैब, कलिना में एक एक्सपर्ट को भेजा गया था. फोरेंसिक एक्सपर्ट को हाल ही में कोर्ट में गवाह के रूप में पेश किया गया था. विश्लेषण में कहा गया है कि आवाज के नमूने मामले के आरोपियों रमेश उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी उर्फ ​​दयानंद पांडे और प्रसाद पुरोहित से मेल खाते हैं जबकि यह विश्लेषण कोर्ट में पेश नहीं किया गया. 

कोर्ट ने NIA से किए कई सवाल 

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि इन सभी सालों में कागजात कलिना लैब के पास थे. इस याचिका का एनआईए ने समर्थन किया था लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों ने इसका विरोध किया था. वहीं, स्पेशल कोर्ट ने दस्तावेजों को स्वीकार करने की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि एनआईए से मामले को लेकर तमाम सवाल किए. कोर्ट ने पूछा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट के नौकरी छोड़ने के बाद 2010 से उन दस्तावेजों की देख रेख कौन कर रहा था? उन दस्तावेजों को देर से दाखिल क्यों किया गया? दस्तावेजों को जांच अधिकारी को सौंपने से किसने रोका? कोर्ट ने इस सभी सवालों के जवाब मांगे हैं. 

दबाए जा रहे थे मामले से जुड़े दस्तावेज!

जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि एक गवाह ने इन दस्तावेजों को एफएसएल से एकत्र किया था. इतने सालों बाद इनका मिलना और कोई स्पष्टीकरण न होने का मतलब है कि इन्हें दबाया जा रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि इसे न तो चार्जशीट के साथ दायर किया गया था और न ही इसका कोई रिकॉर्ड बना था. 

ये भी पढ़ें: 

'सुप्रीम कोर्ट को जमानत याचिकाओं और छोटे मामलों की सुनवाई से बचना चाहिए'- संसद में बोले कानून मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget