एक्सप्लोरर

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ की, पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस मौके पर सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी एस ठाकुर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे.

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ की है और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. मौका था पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए सम्मानित करने का. इस मौके पर सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी एस ठाकुर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे. हालांकि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर नहीं बल्कि मंच के नीचे कांग्रेस के बाकी नेताओं के साथ बैठे हुए थे.

मनमोहन की तारीफ या मोदी पर निशाना! सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन की तारीफ करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह वो शख्स हैं जिन्होंने इंदिरा गांधी के साथ भी डेढ़ दशक तक काम किया और काफी कुछ सीखा. इंदिरा गांधी सरकार को आगे बढ़ाने में भी उनकी काफी मदद की. सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह ऐसे शख्स है जो बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते, खुद की बड़ाई नहीं करते. ये तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने वालों में से नहीं हैं.

सोनिया गांधी ने कहा कि जिस दौरान मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे लोगों में एक भरोसा था. देश आर्थिक तौर पर उन्नति कर रहा था, कानूनों को सही तरीके से लागू किया गया. मनमोहन सिंह जिस दौरान प्रधानमंत्री बने तो देश कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में थी लेकिन इनके प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही वक्त में सब सही हो गया.

सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह के बारे में लोगों को पता था कि यह बांटने वालों में से नहीं है और इसी वजह से मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान कोई डरा और सहमा हुआ नहीं था और इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का काफी सम्मान बढ़ा.

नक्सलियों से संबंध पर दिग्विजय बोले, 'भागने वाला नहीं हूं, महाराष्ट्र सरकार जांच के लिए जहां बुलाए, हाजिर रहूंगा'

बिना नाम लिए मोदी पर वार हालांकि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तो नहीं लिया लेकिन मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया उसके राजनीतिक मायने तो जरूर निकाले जा रहे हैं. क्योंकि मौका भले ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सम्मानित करने का हो लेकिन जो शब्द थे वो कुछ उसी तरह के थे जैसे कि अक्सर कांग्रेसी नेताओं की तरफ से पीएम मोदी पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget