एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या फ्लोर टेस्ट में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की जीत होगी? पढ़ें सोनिया गांधी का जवाब

महाराष्ट्र में बीजेपी का दावा है कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में जीत दर्ज करेगी. वहीं कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना भी आश्वस्त दिख रही है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया है कि वह कल राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) सुनिश्चित करें. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. इससे ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि जीत हमारी होगी.

सोनिया गांधी से संसद परिसर में जब एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने पूछा कि क्या आप फ्लोर टेस्ट में जीत के लिए आश्वस्त हैं तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल'. संविधान दिवस के मौके पर संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सोनिया गांधी ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा.

दरअसल, 23 नवंबर को राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इसी फैसले को कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और शीर्ष अदालत से जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराए जाने के लिए आदेश दिए जाने की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने आज निर्देश में कहा कि पांच बजे तक विधायकों का शपथ हो और उसके तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट कराया जाए. इस दौरान गुप्त मतदान न हो और पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट हो.

NCP का अमित शाह पर हमला, नवाब मलिक बोले- देश का चाणक्य कौन? शरद पवार....शरद पवार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमें भरोसा है कि महाराष्ट्र विधानसभा में हमारे पास बहुमत है. बीजेपी के दावे की सचाई की कल पोल खुल जाएगी. वहीं बीजेपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं.

महाराष्ट्र: SC के फैसले के बाद संजय राउत बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget