एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया को विश्वास, बोलीं- कौन कहता है कि हमारे पास नंबर नहीं है?

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कौन कहता है हमारे पास नंबर नहीं है? दरअसल केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास पूर्ण बहुमत है.

नई दिल्ली: चार साल के कार्यकाल में पहली बार मोदी सरकार विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी. इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि उसके पास नंबर है. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कौन कहता है हमारे पास नंबर नहीं है? दरअसल केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास पूर्ण बहुमत है. सरकार ने आज कहा, "अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सभी चीजें साफ हो जाएंगी. मैं सदन में यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि देश के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में पूर्ण विश्वास है."

फिर सोनिया गांधी ने बहुमत उनके पक्ष में होगा कैसे विश्वास जताया? ये सवाल उठ रहे हैं. आपको बता दें की एनडीए में शामिल 18 सांसदों वाली शिवसेना सरकार से नाराज है. अविश्वास प्रस्ताव की बहस छेड़ने वाली टीडीपी के सांसदों ने पिछले दिनों मुंबई जाकर शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की थी और अविश्वास प्रस्ताव पर सहयोगी की मांग की थी.

शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. महाजन ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले कम से कम छह सांसदों से नोटिस मिले हैं. उन्होंने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के केसिनेनी श्रीनिवास पहले सांसद थे, जिन्होंने अविश्वास नोटिस दिया और सदस्यों से पूछा कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. महाजन ने श्रीनिवास प्रस्ताव पेश करने को कहा. प्रस्ताव को कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों समेत 50 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन है. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को चर्चा होगी.

क्या कहता है सीटों का समीकरण? लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 543 है, जिनमें अभी 9 सीटें खाली हैं यानि इस वक्त लोकसभा के पास कुल 534 सांसद हैं. इस तरह से बहुमत का आंकड़ा 268 होता है. लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है जिसके पास अकेले ही 272 सांसद हैं यानि बीजेपी अकेले दम पर ही बहुमत साबित करने में न सिर्फ सक्षम है बल्कि उसे बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हैं. इसलिए सरकार के पास किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.

इसके साथ ही बीजेपी के सहयोगी दलों के सांसदों की संख्या 40 है. कुल मिलाकर एनडीए के पास 312 सांसदों का समर्थन है. शिवसेना 18, एलजेपी 6, अकाली दल 4, आरएलएसपी 3, अपना दल 2, जेडीयू 2 और एनआर कांग्रेस, पीएमके, एनपीपी, एनडीपीपी, एसडीपी के एक-एक सांसद हैं. चार साल में पहली बार मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अनंत कुमार बोले- हम तैयार हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
स्कूलों में जल्द लागू हो सकती है यौन शिक्षा, किशोरों के अधिकारों और पॉक्सो के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता के बाद सरकार ने बताया
स्कूलों में जल्द लागू हो सकती है यौन शिक्षा, किशोरों के अधिकारों और पॉक्सो पर SC की चिंता के बाद सरकार ने दी जानकारी
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget