एक्सप्लोरर

Congress Foundation Day: स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी- कांग्रेस ने रखी भारत की मजबूत बुनियाद, आज किया जा रहा कमजोर

Congress Foundation Day: बीजेपी पर हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई, वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते.

Congress Foundation Day: कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने जहां एक तरफ आजादी के आंदोलन में कांग्रेस (Congress) नेताओं के संघर्ष और नए भारत के निर्माण में योगदान को याद किया, वहीं बिना नाम लिए बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा. सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भारत की मजबूत बुनियाद रखी जिसे आज कमजोर किया जा रहा है. मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है. 

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने पार्टी का झंडा फहराया. इस मौके पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. हालांकि रंग में भंग तब पड़ गया जब सोनिया गांधी ने जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो झंडा नीचे गिर पड़ा. गनीमत रही कि झंडा सोनिया के हाथों में आ गिरा जमीन पर नहीं. इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी मशक्कत के बाद झंडे को दुबारा पोल पर लगाया और फिर सोनिया गांधी ने दुबारा झंडा फहराया. 

स्थापना दिवस पर वीडियो संदेश जारी कर सोनिया गांधी ने कहा, "आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दिया, तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली. आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है, लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी, जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया."  

बीजेपी पर हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई, वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते. आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इतिहास को झुठलाया जा रहा है. हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है. देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है." 

बीते दिनों रायपुर (Raipur) के धर्म संसद (Dharm Sansad) में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को अपशब्द कहे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. राज्यसभा (Rajya Sabha) में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने गांधी जी को अपशब्द कहे जाने पर नाराजगी जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget