एक्सप्लोरर

सोनम ने कांग्रेस को किया ट्विटर पर फॉलो, पार्टी के थैंक्स कहने पर दोनों हुए ट्रोल

ट्रोल्स को ट्रोलिंग का बहाना चाहिए. इधर बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो किया और उधर ट्रोल्स ने पार्टी और सोनम दोनों को ट्रोल कर लिया. ट्रोलिंग दो बातों को लेकर हुई.

नई दिल्ली: ट्रोलिंग के गढ़ सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की तब चांदी हो गई जब कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर को शुक्रिया कहा. सोनम कपूर ने जब ट्विटर पर कांग्रेस को फॉलो किया तब बदले में पार्टी ने अपने हैंडल से फॉलो किए जाने के लिए अदाकारा का शुक्रिया किया और लिखा, "फॉलो करने के लिए शुक्रिया सोनम कपूर. आप खूबसूरत और प्रेरणादायक हैं. हमें आपकी फिल्म वीरे दी वेडिंग का इंतजार है."

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू करते हुए यूपी के सीएम आदित्यनाथ के नाम से बने एक ट्रोल अकाउंट ने लिखा कि अच्छी बात है, एक जैसी बुद्धी वाले लोगों को एक-दूसरे को फॉलो करना चाहिए. वहीं एक और यूज़र ने बड़े मज़ाकिया लहज़े में लिखा कि वे भी कांग्रेस को फॉलो करते हैं लेकिन पार्टी ने कभी भी उनका शुक्रिया अदा नहीं किया.

सोनम ने कांग्रेस को किया ट्विटर पर फॉलो, पार्टी के थैंक्स कहने पर दोनों हुए ट्रोल

बीजेपी पर हमला करते हुए जुमला मुक्त भारत नाम के एक हैंलड ने लिखा कि सोनम कपूर को भी अब जुमलों में भरोसा नहीं रहा. दरअसल इस यूज़र का इशारा इस ओर था कि सोनम ने बीजेपी की विपक्षी पार्टी कांग्रेस को फॉलो कर पार्टी पर भरोसा जताया है.

एक यूज़र ने हदें पार करते हुए लिखा कि एक लूज़र (पिद्दी) दूसरे लूज़र को फॉलो करते हुए. ये ट्वीट इसलिए सभ्य नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर संवाद की एक मर्यादा होनी चाहिए और किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. किसी को लूज़र बुलाना सरासर अमर्यादित है.

अभिनव नाम के एक यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बस अब सनी लियोनी भी कांग्रेस को फॉलो कर लें. इस ट्वीट में उन्होंने व्यंग्यात्मक लहज़े में कांग्रेस की जयकार भी लगाई है.सोनम ने कांग्रेस को किया ट्विटर पर फॉलो, पार्टी के थैंक्स कहने पर दोनों हुए ट्रोल

इन ट्वीट्स से एक बात तो साबित होती है कि सोशल मीडिया पर किया गया कोई भी काम ट्रोलिंग के बाहर नहीं है. आप अच्छा-बुरा जो भी करें, इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग उससे मज़े लेने की कला खूब जानते हैं और एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget