एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Murder: सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा खुलासा, PA सुधीर सांगवान ने कबूला गुनाह

सोनाली फोगाट मर्डर केस के आरोपी सुधीर सांगवान ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. बताया है कि सोनाली फोगाट की हत्या साजिश के तहत की गई थी.

Sonali Phogat Murder Case: सोनाली फोगाट हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. गोवा पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि आरोपी सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट मौत में साजिश की बात को कुबूल लिया है. गोवा पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि सुधीर सांगवान ने हिरासत में पूछताछ में सोनाली फोगट को गुड़गांव से गोवा लाने की साजिश कबूल की है. पुलिस ने बताया कि गोवा में किसी शूटिंग की कोई योजना नहीं थी, गोवा लाना साजिश की योजना थी

गोवा पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश बहुत पहले रची गई थी. वहीं इस बीच सीएम प्रमोद सावंत ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है. गोवा पुलिस ने पुष्टि की है कि सभी प्रासंगिक दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं और ये हत्या के मामले में सुधीर सांगवान को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त हैं. गोवा पुलिस को विश्वास है कि वह सुनवाई के दौरान अदालत में काफी मजबूत होकर सोनाली फोगट की हत्या के आरोपी को जिम्मेदार ठहराएगी. 

गोवा पुलिस आज सांगवान के घर जा सकती है
खबर है कि गोवा पुलिस आज आरोपी सुधीर सांगवान के रोहतक स्थित घर पर भी जा सकती है. इस दौरान सुधीर सांगवान के परिवार से पूछताछ की जा सकती है. इसके अलावा सुधीर के घर की तलाशी भी ली जा सकती है. सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका और रिंकू ढाका ने बताया कि गोवा पुलिस से उनकी बात हुई है और उन्होंने जानकारी दी है कि वह आज रोहतक में सुधीर सांगवान के घर पूछताछ के लिए जाएंगे. गोवा पुलिस अभी हिसार में ही मौजूद है. सुधीर सांगवान के घर जाने के अलावा गोवा पुलिस आज कुछ और लोगों के बयान भी दर्ज कर सकती है. फिलहाल गोवा पुलिस लाल डायरी को खंगाल रही है.

सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत
23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा (Goa) में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे. इस मामले में सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया था. गोवा पुलिस (Goa Police) ने बाद में  कुर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स और दो ड्रग पैडलर्स की भी गिरफ्तारी की थी.

ये भी पढ़ें-

Deoghar Airport: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला

'टिकट बंटवारे' से लेकर 'वन विधायक वन पेंशन' तक... आखिर क्यों अपना रंग बदल रही है राजनीति?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
West Bengal Election 2026: हैशटैग की जंग में BJP vs TMC आमने-सामने, सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल महाभारत’, नया चुनावी हथियार
हैशटैग की जंग में BJP vs TMC आमने-सामने, सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल महाभारत’, नया चुनावी हथियार
'हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं...', असम चुनाव में गौरव गोगोई को टक्कर देने जा रहे हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने क्या कहा
'हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं...', असम चुनाव में गौरव गोगोई को टक्कर देने जा रहे हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने क्या कहा

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?
ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
Embed widget