एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मर्डर केस में उनके पीए समेत चार गिरफ्तार, जानिए अब तक मामले में क्या-क्या हुआ

सोनाली फोगाट हत्या मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान समेत चार की गिरफ्तार हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक टिक-टॉक स्टार को कुछ नशीला पदार्थ पिलाया गया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी.

Sonali Phogat Death Case: बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में गोवा पुलिस ने उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. सोनाली के भाई की शिकायत के आधार पर उनके पीए सुधार सांगवान और एक अन्य सहयोगी सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में अब तक पुलिस चार गिरफ्तारी कर चुकी है.चलिए यहां 10 प्वाइंट में समझते हैं सोनाली फोगाट मौत मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है.

सोनाली फोगाट मौत मामले में क्या-क्या हुआ  

  • 23 अगस्त 2022- बीजेपी नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर आई.
  • 23 अगस्त 2022- गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान को हिरासत में लिया.
  • 24 अगस्त 2022- सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बहन की मौत को हत्या बताते हुए गोवा पुलिस में शिकायत दी थी.
  • 24 अगस्त 2022- सोनाली फोगाट के भाई और परिजनों ने पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर दुष्कर्म के साथ मर्डर का आरोप लगाया.
  • 25 अगस्त 2022- 3 डॉक्टरों के पैनल ने सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किया. इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई.
  • 25 अगस्त 2022: गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया.
  • 25 अगस्त 2022- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान मिले. विसरा जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया.
  • 25 अगस्त 2022- सुधीर और सुखविंदर की हुई गिरफ्तार
  • 26 अगस्त 2022- सोनाली फोगाट पंचतत्वों में हुई विलीन
  • 26 अगस्त 2022- पुलिस ने खुलासा किया सोनाली फोगाट को 1.5 ग्राम MDMA किसी लिक्विड़ में मिलाकर देने के लिए आरोपियों ने पार्टी के लिए तैयार किया था. 
  • 26 अगस्त 2022- गोवा पुलिस ने ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया. गोवा पुलिस सूत्रों के मुताबिक़  आरोपी सुधीर ने ड्रग्स देने वाले पेडलर की पहचान की है. सुधीर पहले से पेडलर के संपर्क में था.

CCTV फुटेज से हुआ आरोपियों की करतूत का खुलासा
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है. फुटेज की जांच से पता चला है कि सोनाली फोगाट को कुछ अप्रिय पदार्थ दिया गया था क्योंकि इससे पहले के फुटेज में उन्हें सामान्य रूप से डांस करते देखा जा सकता था. बता दें कि, हरियाणा के हिसार जिले की बीजेपी नेता सोनाली फोगाट 22 अगस्त को सांगवान और सिंह के साथ गोवा गई थीं और यहां एक होटल में ठहरी थीं. अगले दिन उनकी मौत की खबर आई थी. बता दें कि सोनाली केस में अब तक 4 लोगं गिरफ़्तार हो चुके हैं. इनमें सोनाली फोगाट का पीए सुधीर सांगवान, सुखविंद सिंग और कर्लीज रेस्टोरेंट का मालिक व एक ड्रेग पेडलर शामिल है.

ये भी पढ़ें
Twitter War: दिल्ली और असम के मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर, केजरीवाल बोले - सरकारी स्कूल देखने कब आऊं?

Ghulam Nabi Azad: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब क्या होगा गुलाम नबी आजाद का अगला कदम? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget