एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Case: गोवा का 'कर्लीज' रेस्टोरेंट 14 साल बाद फिर सुर्खियों में आया, जानिए सोनाली फोगाट केस से कनेक्शन

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट अपने होटल वापस आने से पहले कर्ली रेस्टोरेंट में किसी से मिलने गई थी. उस समय उनके दो सहयोगी भी उनके साथ थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Sonali Phogat Death Case: गोवा के प्रसिद्ध अंजुना समुद्र तट (Aajuna Beach) पर स्थित 'कर्लीज' रेस्टोरेंट (Curlie Restaurant) एक बार फिर से सुर्खियों में है. लगभग 14 साल पहले एक ब्रिटिश युवती की मौत के कारण यह सुर्खियों में आया था. अब बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonal Phogat) की मौत को लेकर यह रेस्टोरेंट एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बताया जा रहा है कि सोनाली अपने होटल वापस आने से पहले इसी रेस्टोरेंट में गई थीं. रेस्टोरेंट से होटल लौटने के बाद अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई. 

सोनाली फोगाट (42) सोमवार रात को 'कर्लीज' रेस्टोरेंट गई थीं और उन्हें 23 अगस्त की सुबह उनके होटल से उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था. पहले सोनाली की मौत दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से होने का संदेह जताया जा रहा था लेकिन अब इस मामले में हत्या की साजिश की जांच की जा रही है. पुलिस ने सोनाली के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

ब्रिटिश युवती के हत्या के बाद सुर्खियों में आया रेस्टोरेंट

बता दें कि साल 2008 में ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट ईडन कीलिंग की मौत की जांच के दौरान रेस्टोरेंट सुर्खियों में आया था. कीलिंग की मां ने तब दावा किया था कि उसकी बेटी ने कहा था कि वह उस जगह पर आने से ठीक पहले 'कर्लीज' गई थी जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया था और उसे समुद्र तट पर मरने के लिए छोड़ दिया गया था. 

स्कारलेट की मां फियोना मैकेउन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विक्रम वर्मा ने गुरुवार को पीटीआई को बताया, "रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों से ऐसा प्रतीत होता है कि स्कारलेट कीलिंग को लुई की झोंपड़ी में आने से पहले कर्ली के पास ले जाया गया था. जहां उसकी आखिरकार मौत हो गई." उन्होंने कहा कि सबूतों से यह भी पता चलता है कि "लुई के झोंपड़ी में पहुंचने से पहले ही वह खतरनाक नशीले पदार्थों के नशे में हो सकती थी." अब सोनाली फोगाट की मौत के बाद रेस्टोरेंट एक बार फिर से चर्चा में है.

सोनाली के भतीजे ने किया ये दावा

सोनाली फोगाट के भतीजे मोहिंदर फोगाट (Mohinder Phogat) ने दावा किया है कि उसे दो गिरफ्तार आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी द्वारा कर्ली के पास ले जाया गया था. उन्होंने कहा, "उसे बताया गया कि हरियाणा का एक व्यक्ति है जो कर्ली में काम कर रहा है, जिससे वे मिलना चाहते हैं." मोहिंदर फोगाट ने कहा कि सोनाली फोगाट अगली सुबह अस्पताल ले जाने से पहले कर्ली से सीधे अपने होटल के कमरे में चली गईं. उन्होंने बताया कि होटल पहुंचने के बाद हरियाणा की 42 वर्षीय राजनेता ने बेचैनी की शिकायत की थी. 

रेस्टोरेंट के मालिक ने क्या कहा?

इस बारे में कर्लीज के मालिक एडविन नून्स ने पुष्टि की कि सोनाली फोगाट अन्य लोगों के साथ उनके रेस्टोरेंट में आई थी. उन्होंने कहा, "हमारे स्टाफ में से कोई भी उन्हें नहीं जानता था. वे हमारे लिए सामान्य ग्राहकों की तरह थे." नून्स ने कहा कि गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनके रेस्टोरेंट में उनकी मौजूदगी को लेकर उनसे पूछताछ की थी. उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस को बताया है कि वे हमारे लिए किसी अन्य ग्राहक की तरह ही थे."

बता दें कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को अपने साथियों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी के साथ गोवा पहुंची थीं. गोवा पुलिस (Goa Police) ने गुरुवार को सोनाली के दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया. बता दें कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर कई चोट के निशान पाए जाने का दावा किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः-

Jharkhand: क्यों गई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता? जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, 15 दिन बाद आया कॉमेडियन को होश, डॉक्टर रख रहे निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget