एक्सप्लोरर

कुछ ग़लत हो रहा है, पहले 95%, अब सिर्फ 20% हिंदू ही मुझे अपने कार्यक्रम में बुलाते हैं: गुलाम नबी आजाद

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद की शिकायत है कि अब वक्त बदल गया है और उन्हें अपने कार्यक्रम में बुलाने वाले हिंदू भाइयों और नेताओं की संख्या घट गई है.

नई दिल्ली: साल 2014 में दिल्ली में सत्ता का जो परिवर्तन हुआ और इन बीते चार सालों में केंद्र सरकार के शासन-प्रशासन की जो शैली रही है, उससे कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद बेहद दुखी नजर आते हैं. बुधवार को गुलाम नबी लखनऊ में थे और यहीं उन्होंने अपना दर्द-ए-दिल बयान किया.

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की शिकायत है कि अब वक्त बदल गया है और उन्हें अपने कार्यक्रम में बुलाने वाले हिंदू भाइयों और नेताओं की संख्या घट गई है. गुलाम नबी आजाद अपना दर्द कुछ यूं बयान करते हैं. वो कहते हैं, ''बीते चार सालों में मैंने पाया है कि अपने कार्यक्रमों में बुलाने वाले जो 95 फीसदी हिंदू भाई और नेता हुआ करते थे, अब उनकी संख्या घटकर महज 20 फीसदी रह गई है."

गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि वो जब यूथ कांग्रेस में थे, तब से ही अंडमान-निकोबार से लेकर लक्षद्वीप तक, देशभर के कोने-कोने में कैंपेन के लिए जाते रहे हैं और उन्हें बुलाने वालों में 95 फीसदी हिंदू भाई और नेता हुआ करते थे, जबकि सिर्फ 5 फीसदी ही मुसलमान उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाया करते थे.

अपना दुख व्यक्त करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद कहते हैं कि ऐसा होना ये बताता है कि कुछ गलत हो रहा है. वो कहते हैं, ''आज मुझे बुलाने से आदमी डरता है कि इसका वोटर पर क्या असर होगा?''

दरअसल, गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान से उस सोच को बल देने की कोशिश की है कि केंद्र की मोदी सरकार के दौर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दूरियां बढ़ी हैं और सांप्रदायिक माहौल खराब हुए हैं. विपक्ष का आरोप है कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से लव-जेहाद, गोरक्षा, असहिष्णुता और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे पर लोगों के बीच बहसें और नफरतें बढ़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget