सरकार की मनाही के बावजूद इस बैंक ने किया ये काम!

नई दिल्ली: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सफाई देते हुए कहा है कि एक बार में ही सभी पुराने नोट जमा करा देने पर कोई सवाल जवाब नहीं किया जाएगा. सरकार ने पहले कहा था कि तीस दिसंबर तक लोग बैंक में नोट जमा कर सकते हैं.
ढाई लाख तक जमा करने पर कोई सवाल नहीं पूछे जाएंगे लेकिन कल नोटिफिकेशन आया था कि पांच हजार ये उससे ऊपर एक बार ही जमा किया जा सकता है और जमा करने पर सवाल भी पूछे जाएंगे.

सरकार भले सफाई दे रही है कि एक बार में सारे पुराने नोट जमा कराने पर पूछताछ नहीं की जाएगी, लेकिन जम्मू के बैंक में लोगों से पूछताछ की जा रही है. जम्मू के सिटीजन्स कोऑपरेटिव बैंक में संगीता आज अपने 40 हजार के पुराने नोट जमा कराने पहुंचीं तो उनसे बैंक के अधिकारियों ने पूछताछ की.
इसके बाद दो अधिकारियों के सामने उनसे एक कागज पर इस बारे में लिखवा कर भी लिया गया कि बीमार होने की वजह से वो इलाज के लिए बाहर गई थीं और इसीलिए अब पैसा जमा करवाने पहुंची थीं.
नोटबंदी के बाद लगातार बदले जा रहे नियमों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. सरकार दावा कर रही है कि जल्द ही इन परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा.
Source: IOCL

























