एक्सप्लोरर

Himachal Election: सोलन में केजरीवाल और पंजाब सरकार के खिलाफ लगे नारे, रोड शो बीच में छोड़ कर लौटे AAP नेता

पंजाब से आए ईटीटी अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर रोड शो के दौरान प्रदर्शन किया. अध्यापकों ने कहा कि चाहे उन्हें गोली मार दी जाए लेकिन उनकी मांग पर ध्यान दिया जाए.

Arvind Kejriwal in Himachal : हिमाचल प्रदेश के सोलन में गुरुवार (3 नवंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने के लिए आए थे. रोड शो के दौरान पंजाब से आए प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण (ETT) अध्यापकों ने अरविंद केजरीवाल से बात करनी चाही, लेकिन उनसे बात नहीं होने पर वे हाथ में बैनर लेकर केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोक-झोंक हुई. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि अरविंद केजरीवाल को रोड शो छोड़कर वापस जाना पड़ा. अरविंद केजरीवाल ने इस माहौल को देखते हुए यह कहा कि ये सभी लोग बीजेपी और कांग्रेस के गुंडे हैं, जो माहौल बिगाड़ने आए हैं. वहीं पुलिस ने अध्यापकों को नारेबाजी करने के बाद हिरासत में लिया है. अध्यापकों ने कहा कि चाहे उन्हें गोली मार दी जाए लेकिन उनकी मांग की ओर ध्यान दिया जाए.

पंजाब से आए ईटीटी अध्यापकों का कहना है कि पंजाब में उनकी 6 साल की सर्विस खत्म की जा चुकी है, और देश भर में यह पहली भर्ती है. इस पर डबल प्रोबेशन लगाया गया है, वे मजबूर हो चुके हैं. इसलिए हिमाचल में लोगों को जागरूक करने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में 180 ईटीटी अध्यापकों के साथ गैरकानूनी तरीके से धक्का - मुक्की करके अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. अध्यापकों ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने उनकि मांगें पूरी करने का वादा किया था. लेकिन उसको पूरा नहीं किया जा रहा है. 

केजरीवाल बोले, ये भाड़े के टट्टू

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये भाड़े के टट्टू हैं और दूसरी पार्टियों के कहने पर ऐसा कर रहे हैं. पंजाब में हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है. आम आदमी पार्टी की सरकार आपको चाहिए या बीजेपी-कांग्रेस की गुंडागर्दी वाली सरकार. 

ये भी पढ़ें- Vijay Malya Case: भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का केस नहीं लड़ना चाहते उसके वकील, सुप्रीम कोर्ट में कहा- 'लंबे वक्त से बात नहीं हुई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget