एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड! बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग में भारी बारिश की चेतावनी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में गर्मी के मौसम में ठंड़ पड़ रही है, कश्मीर घाटी में बर्फबारी की वजह से लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं. मैदानी इलाकों में लगातार तीसरे दिन रुक रुक कर बारिश हो रही है.

Jammu Kashmir: देश के बाकी इलाकों में जहां लोग जबरदस्त गर्मी और भीषण लू की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं कश्मीर में दूसरा ही माहौल है. कश्मीर घाटी में मौसम ने करवट ली है और वहां पर हुई भारी बर्फबारी की वजह से लोग देश में ही गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं. 

शुक्रवार (26 मई) को कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई जिससे पूरे इलाके में ठंडक महसूस की गई, इसके अलावा मैदानी इलाकों में आज भी लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है और कड़ाके की ठंड ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है.

कश्मीर में कहां-कहां हुई बर्फबारी!
कश्मीर की गुरेज घाटी के ऊपरी इलाकों और करनाह में हुई हल्की बर्फबारी मे कारगिल के द्रास इलाके में भी शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई, जबकि कारगिल के द्रास इलाके में भी शुक्रवार की शाम को हल्की बर्फबारी हुई, जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और पारा भी कई डिग्री नीचे आ गया.

क्या कह रहा है मौसम विभाग?
मौसम विभाग ने बांदीपोरा, कुपवाड़ा, सोनमर्ग-जोजिला-गुमरी अक्ष सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ जिलों के ऊपरी इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई. मौसम विभाग के उप निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि गरज, बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश का मौजूदा दौर जारी रहने की उम्मीद है, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके बाद मौसम की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है.

इसके अलावा 27 मई और 28 मई को रुक-रुक कर हल्की बारिश, गरज, बिजली चमकने की संभावना है, जबकि 29 मई-30 मई को काफी व्यापक रूप से रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

कृषि कार्यों को लेकर क्या बोला मौसम विभाग?
मौसम विभाग ने एहतियात के तौर पर 30 मई तक सभी कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह देते हुए किसानों के लिए सलाह जारी की है. श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 3 डिग्री कम है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण 5-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. चूंकि अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश और हिमपात की संभावना है, इसलिए तापमान में और गिरावट से इंकार नहीं किया जा सकता है.

Nehru Death Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और खरगे पहुंचे शांति वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget