एक्सप्लोरर

दिल्ली की 20 सीटों का त्वरित सर्वे: बीजेपी-आप को 8-8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान

अगर इन बीस विधायकों की सदस्यता चली गई तो इन सीटों पर क्या आम आदमी पार्टी वापसी कर पाएगी? क्या बीजेपी और कांग्रेस के पास यह एक मौका होगा कि वे अपना खोया हुआ जनाधार मजबूत कर पाएंगे?

नई दिल्ली: एक तरफ जहां दिल्ली में मौसम का तापमान गिरा हुआ है वहीं, सियासी टेंपरेचर चढ़ता जा रहा है. साल की शुरुआत के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर संकट के बादल घिरे हुए हैं. बता दें कि लाभ के पद मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 20 विधायकों की सदस्यता जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने अपनी सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी है. इन सभी विधायकों पर संसदीय सचिव के तौर पर लाभ का पद लेने का आरोप है. IN DEPTH: 19 जून 2015 को राष्ट्रपति से की गई थी शिकायत, अब खतरे में केजरीवाल के 20 विधायक

लाभ का पद मामला: केजरीवाल के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द हुई तो आगे क्या होगा?

ऐसे में सवाल लाजिमी है कि भारी बहुमत का इतिहास बनाने वाली आम आदमी पार्टी अपने रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएगी? केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता बरकरार है या नहीं. अगर इन बीस विधायकों की सदस्यता चली गई तो इन सीटों पर क्या आम आदमी पार्टी वापसी कर पाएगी? क्या बीजेपी और कांग्रेस के पास यह एक मौका होगा कि वे अपना खोया हुआ जनाधार मजबूत कर पाएंगे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो राजनीति में दिलचस्पी लेने वालों की जुबान पर उठने लगे हैं. ऐसे में सी वोटर ने दिल्ली की इन बीस सीटों पर जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की है.

किसको कितनी सीटें?

सी वोटर सर्वे के मुताबिक अगर आज इन 20 सीटों पर चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 8 और आम आदमी पार्टी को 8 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, कांग्रेस के खाते में 4 सीटें जाने का अनुमान है.

यहां पढ़ें बीस सीटों के अनुमान

1. वजीरपुर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 33.6 फीसदी, कांग्रेस को 17.9 फीसदी, आप को 33.9 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 2. सदर बाजार- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 23.8 फीसदी, कांग्रेस को 30.2 फीसदी, आप को 28.6 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 3. नरेला- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 37.5 फीसदी, कांग्रेस को 8.7 फीसदी, आप को 43.3 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 4. चांदनी चौक- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 22.3 फीसदी, कांग्रेस को 25.9 फीसदी, आप को 25.5 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 5. मोती नगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 20.7 फीसदी, कांग्रेस को 45.0 फीसदी, आप को 30.3 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 6. तिलक नगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 28.3 फीसदी, कांग्रेस को 16.3 फीसदी, आप को 29.6 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 7. बुराड़ी - सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 31.8 फीसदी, कांग्रेस को 14.8 फीसदी, आप को 32.8 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 8. जनकपुरी- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 35.7 फीसदी, कांग्रेस को 9.9 फीसदी, आप को 26.2 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 9. द्वारका- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 34.6 फीसदी, कांग्रेस को 15.8 फीसदी, आप को 26.0 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 10. नजफगढ़- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 34.6 फीसदी, कांग्रेस को 8.5 फीसदी, आप को 23.3 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 11. राजेंद्र नगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 33.0 फीसदी, कांग्रेस को 17.8 फीसदी, आप को 31.3 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 12. जंगपुरा- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 18.5 फीसदी, कांग्रेस को 15.7 फीसदी, आप को 30.8 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 13. कस्तुरबा नगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 28.0 फीसदी, कांग्रेस को 17.7 फीसदी, आप को 48.8 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 14. मेहरौली- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 28.8 फीसदी, कांग्रेस को 20.1 फीसदी, आप को 30.4 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 15. कालकाजी- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 35.5 फीसदी, कांग्रेस को 15.7 फीसदी, आप को 26.7 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 16. कोंडली- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 36.9 फीसदी, कांग्रेस को 12.7 फीसदी, आप को 43.4 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 17. लक्ष्मी नगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 43.1 फीसदी, कांग्रेस को 26.1 फीसदी, आप को 27.0 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 18. गांधीनगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 33.1 फीसदी, कांग्रेस को 36.8 फीसदी, आप को 27.0 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 19. रोहताश नगर- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 41.0 फीसदी, कांग्रेस को 14.6 फीसदी, आप को 28.7 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद 20. मुंडका- सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 37.8 फीसदी, कांग्रेस को 8.9 फीसदी, आप को 32.7 फीसदी लोगों के समर्थन की उम्मीद

नोट- इसमें उन लोगों के वोट शेयर शामिल नहीं किये गये हैं जिन्होंने अपनी कोई राय नहीं दी है.

कैसे हुआ सर्वे?

सर्वे में 11222 लोगों से बात की गई है. दिल्ली की इन 20 सीटों पर हमारा सर्वे पहले से चल रहा था. आज चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद हम आपके सामने दिल्ली का रिजल्ट लेकर आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget