एक्सप्लोरर

'सांप पालने वालों, आप भी डसे जाओगे', आतंकवाद पर जयशंकर की हिना रब्बानी खार को दो टूक

S Jaishankar Slams Pakistan: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "वो ये न भूलें कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया आतंकवाद के एपिसेंटर के तौर पर देखती है."

S Jaishankar Slams Hina Rabbani: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में आतंकवाद पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी को लताड़ते हुए जयशंकर ने कहा, "वो ये न भूलें कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया आतंकवाद के एपिसेंटर के तौर पर देखती है."

हिना रब्बानी ने हाल ही में भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. रब्बानी के आरोपों का जयशंकर ने मुंहतोड़ जवाब दिया. हिना रब्बानी के आरोपों पर पत्रकारों ने जब भारत के विदेश मंत्री से सवाल किया तो जयशंकर ने कहा, "रब्बानी को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की टिप्पणी को याद करना चाहिए." बता दें कि हिना रब्बानी ने आतंकी हाफिज सईद के आवास पर हुए ब्लास्ट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था, भारत ने जिस तरह से आतंकवाद का इस्तेमाल किया है, कोई और नहीं कर सकता.

'सांप उनको भी काटेगा जिन्होंने उन्हें पाला है'

जयशंकर से जब पत्रकारों ने इसी जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मुझे करीब एक दशक पुराना वाकया याद आ रहा है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान के दौरे पर थीं. उस वक्त हिना रब्बानी भी मंत्री थीं. उस वक्त क्लिंटन ने अपने भाषण में कहा था कि आप अपने घर के बैकयार्ड में सिर्फ यह सोचकर सांप नहीं रख सकते कि वे सिर्फ आपके पड़ोसी को काटेंगे. वे उन लोगों को भी काटेंगे, जिन्होंने उन्हें पाल रखा है." जयशंकर ने कहा, "पाकिस्तान को अपनी गतिविधियों को सुधारना चाहिए और एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए."

पाकिस्तानी पत्रकार को भी फटकारा

इस दौरान पाकिस्तान के पत्रकार ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा कि दक्षिण एशिया आखिर कब तक आतंकवाद को झेलेगा? नई दिल्ली, काबुल और लाहौर के बीच आखिर कब युद्ध समाप्त होगा? इस पर जयशंकर ने कहा, "आप गलत मंत्री से ये सवाल पूछ रहे हैं. आपको ये सवाल पाकिस्तान के मंत्री से पूछना चाहिए था. आपको पाकिस्तान के मंत्री बता सकेंगे कि आखिर पाकिस्तान कब आतंकवाद को फैलाना बंद करेगा."

24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तान को लताड़ा

बीते 24 घंटे में एस जयशंकर ने दूसरी बार पाकिस्तान को फटकार लगाई है. इससे पहले पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ''यह निश्चित रूप से सीमा पार से आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश पर लागू होता है. उन्होंने कहा कि न ही ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करना और न ही पड़ोसी देश की संसद पर हमला करना इस परिषद के सामने उपदेश देने के लिए प्रमाण के रूप में काम कर सकता है.''

ये भी पढ़ें-बिलावल भुट्टो के 'गुजरात का कसाई' वाले बयान पर भारत सरकार ने दिया जवाब, कहा- ये पाकिस्तान की बौखलाहट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget