एक्सप्लोरर

इस साल कमजोर रहेगा मानसून, सामान्य से कम हो सकती है बारिश- स्काईमेट

शुरुआती महीने जून में मानसून का आगाज़ सबसे ज्यादा निराशाजनक होगा. स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह के अनुसार प्रशांत महासागर सामान्य से काफी अधिक गर्म है.

नई दिल्ली: भारत की प्रमुख मौसम पूर्वानुमान प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने 2019 के मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार आगामी मॉनसून में दीर्घावधि औसत (एलपिए) के मुकाबले 93% (+/- 5) वर्षा हो सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार जून-सितंबर की चार माह की मानसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर की तुलना में कम वर्षा होगी.

इस बार अनुमान है कि पूर्वी भारत और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के खराब प्रदर्शन की आशंका है. इन भागों में विशेष रूप से शुरुआती दो महीनों में मानसून कमजोर होगा.

शुरुआती महीने जून में मानसून का आगाज़ सबसे ज्यादा निराशाजनक होगा. जुलाई में भी स्थितियां बेहतर होने के आसार बहुत कम है. उसके बाद अगस्त में मानसून अपनी लय में दिखेगा और सामान्य बारिश देखने को मिलेगी. ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में पूरे मानसून सीजन में सामान्य बारिश हो सकती है.

स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह के अनुसार प्रशांत महासागर सामान्य से काफी अधिक गर्म है. El Nino के मार्च से मई के बीच अस्तित्व में होने की संभावना 80% होगी. जबकि जुलाई अगस्त में प्रबलता कम होकर 60% हो जाएगी. साल 2019 कमजोर होते El Nino वर्ष के रूप में माना जाएगा.

स्काईमेट के मुताबिक जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में कुल मानसूनी बारिश की संभावना इस प्रकार है. 30% संभावना सामान्य बारिश की है. 55% संभावना सामान्य से कम वर्षा की है. 15% संभावना सूखे की है. 0% संभावना अधिक बारिश की है. 0% संभावना अत्यधिक बारिश की है.

तो कुल मिलाकर इस बार किसानों की फसल के लिए ये साल औसत ही रहेगा. दिल्ली की अगर बात करें तो जून और जुलाई में मानसून औसत से कम रहेगा लेकिन अगस्त और सितंबर में मानसून के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget