एक्सप्लोरर

Daler Mehndi Sentenced: गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सजा, मानव तस्करी का है मामला

Daler Mehndi Sentenced: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दो साल की सजा मिली है.

Daler Mehndi Sentenced: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दो साल की सजा मिली है. पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने आज पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) की अपील खारिज कर दी. पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. साल 2018 में दलेर मेहंदी को ट्रायल कोर्ट ने कबूतरबाजी के केस में 2 साल की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद दलेर मेहंदी को जमानत मिल गयी थी.

दलेर मेहंदी ने सेशन कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी. जिसमें आज एडिशनल सेशन जज ने दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर दिया है. साल 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ पटियाला में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता के वकील गुरमीत सिंह ने बताया कि 2003 के मानव तस्करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई है. उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. परिवीक्षा पर रिहाई के लिए उनका आवेदन भी अदालत ने खारिज कर दिया. 

क्या कहा शिकायतकर्ता ने?

शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह ने कहा कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर मेहंदी ने मुझे कनाडा भेजने के लिए मुझसे 13 लाख रुपये लिए. न तो उन्होंने मुझे विदेश भेजा, न ही उन्होंने मेरे पैसे लौटाए. उस समय ये लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी मंडली के सदस्यों के रूप में लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए मोटी पैसेज मनी चार्ज की थी. 2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी और बाद में उन्होंने सत्र अदालत में अपील दायर की थी. 

2003 में सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह आरोप लगाया गया था कि मेहंदी बंधुओं ने 1998 और 1999 में दो मंडलियां ली थीं, इस दौरान 10 लोगों को समूह के सदस्यों के रूप में अमेरिका ले जाया गया और अवैध रूप से वहीं छोड़ दिए गए थे. पहली शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस को गायक के खिलाफ इसी तरह की 35 और शिकायतें मिलीं थी. 

पुलिस ने की थी छापेमारी

कुछ शिकायतकर्ताओं के अनुसार उसने अवैध रूप से विदेशों (ज्यादातर कनाडा और अमेरिका) में भेजने के बदले में लोगों से लगभग 12 लाख रुपये की अलग-अलग मात्रा में लिए थे. उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वे बड़ी रकम के बदले में लोगों को उनके विदेशी कार्यक्रमों में नृत्य मंडली के एक भाग के रूप में विदेश भेजेंगे. इसके बाद नई दिल्ली में दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के कनॉट प्लेस स्थित कार्यालय पर छापा मारने और कुछ दस्तावेज जब्त करने के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) को दलेर मेहंदी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे. जिसके बाद उन्हें कोर्ट ने दोषी ठहराया और दो साल की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें- 

Unparliamentary Words Row: असंसदीय शब्दों की लिस्ट पर क्या बोले राहुल गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी और महुआ मोइत्रा?

PFI के तीन संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, PM के दौरे में गड़बड़ी का था प्लान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget