एक्सप्लोरर

फाइजर की कोरोना वैक्सीन को सिंगापुर ने दी मंजूरी, इस महीने मिलेगी पहली खेप

सिंगापुर में कोविड-19 की स्थिति के बारे में ली शेन लांग ने टेलीविजन पर दिए संदेश में कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्राधिकार ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दे दी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते हुए देखने को मिल रहे हैं. दुनिया में हर रोज कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. इस बीच कई देशों में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी भी दी जाने लगी है. अब सिंगापुर ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक के जरिए विकसित कोविड-19 के टीके को मंजूरी दे दी है. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली शेन लांग ने इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि टीके के पहली खेप इस महीने के अंत तक मिल जाएगी.

सिंगापुर में कोविड-19 की स्थिति के बारे में ली शेन लांग ने टेलीविजन पर दिए संदेश में कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्राधिकार ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दे दी है. ली ने यह भी बताया कि आगामी महीनों में इस महामारी से बचाव के लिए अन्य वैक्सीन के आने की संभावना है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता है तो अगले वर्ष की तीसरी तिमाही तक देश में सभी के लिए पर्याप्त टीके होंगे.

प्रधानमंत्री ली ने कहा, 'टीकाकरण करवाने के इच्छुक हर व्यक्ति को अगले साल के अंत तक यह मिल जाना चाहिए.' उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सकों और विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है जो टीकाकरण संबंधी रणनीति के बारे में सुझाव देगी. ली ने यह भी बताया कि पैनल ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण होना चाहिए हालांकि इसे स्वैच्छिक रखा जाए. प्रधानमंत्री ली ने कहा कि सिंगापुर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण फ्री होगा.

सिंगापुर में कितने केस?

वहीं फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने के साथ ही सिंगापुर एशिया में किसी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है. बता दें कि सिंगापुर में अब तक कोरोना वायरस के 58 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि आंकड़ों के मुताबिक सिंगापुर में फिलहाल 100 से भी कम एक्टिव कोरोना वायरस के मरीज हैं.

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में अबतक 7.31 करोड़ हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 5.19 लाख नए केस, आठ हजार से ज्यादा की मौत अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 3 लाख लोगों की मौत, 1 करोड़ से ज्‍यादा संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
Piyush Goyal On Indian Economy: 'युद्ध के कारण थोड़े समय के लिए अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', ईरान युद्ध के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget