एक्सप्लोरर

Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी बारिश से सड़कें बंद, भूस्खलन में फंसे 3500 पर्यटकों को सेना ने निकाला सुरक्षित, किए ये इंतजाम

Sikkim Landslide: सिक्किम में हुई भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच राज्य सरकार और सेना ने पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू कर दिया.

Sikkim Landslide: सिक्किम में हुई भारी वर्षा के कारण उत्तरी सिक्किम के कई हिस्सों में सड़कें बंद कर दी गई. वहीं कई जगहों पर भूस्खलन की घटना भी सामने आई. इसी बीच भारतीय सेना ने शनिवार (17 जून) तक चुंगथांग में फंसे हुए 3 हजार 500 पयर्टकों को यहां से सुरक्षित निकाल लिया है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार की दोपहर 3 बजे तक भारतीय सेना ने 2 हजार लोगों को बचा लिया था. इसके बाद फिर 1500 सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया. दरअसल उत्तरी सिक्किम के लाचेन (Lachen) और लाचुग (Lachung) सहित कई हिस्सों में भारी बारिश होने के कारण लोग फंस गए थे. 

क्या तैयारी है? 
त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना (Indian Army) और सीमा सड़क संगठन (BRO) ने पर्यटकों के लिए फ्लैश फ्लड वाले एरिया में अस्थायी क्रासिंग बनाने के लिए पूरी रात काम किया. इसके अलावा लोगों को लिए टेंट, खाने और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की गई.  

राज्य सरकार ने किए ये इंतजाम
वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिला प्रशासन ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों और 70 छोटे वाहनों को लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन बस और दो अन्य वाहन 123 पर्यटकों को लेकर राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के त्वरित प्रतिक्रिया दल, सिक्किम पुलिस, जीआरईएफ ,बीआरओ, आईटीबीपी, सेना और ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन के कर्मी सिक्किम के कर्मी फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. 

अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के कारण गंगटोक-नाथुला मार्ग के जेएन रोड, रेलखोला, 13 माइल व थुलो खोला में भी सड़क अवरुद्ध है. उन्होंने बताया कि अगले नोटिस तक त्सोमगो झील, बाबा मंदिर, नाथुला और उत्तरी सिक्किम के लिए सभी पर्यटक परमिट रद्द कर दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Landslide in Sikkim: लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम में फंसे 500 यात्री, आर्मी के जवानों ने ऐसे किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget