एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Case: कौन थे गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह जिनकी जेल में हुई हत्या?

Sidhu Moosewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों की जेल में झड़प के दौरान मौत हो गई. मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को गोली मारकर हत्या की गई थी.

Gangster Manmohan And Mandeep Toofan Profile: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टरों में गोइंदवाल जेल के अंदर रविवार (26 फरवरी) को खूनी झड़प हो गई. जिसमें मंदीप तूफान, मनमोहन सिंह की मौत हो गई. जबकि गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से घायल हुआ है. ये तीनों ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder Case) में आरोपी हैं. आपको इस झड़प में मरने वाले बटाला के मनदीप सिंह उर्फ तूफान और बुढलाना के मनमोहन सिंह उर्फ मोहना के बारे में बताते हैं. 

मनदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर था. वह राई का रहने वाला था. जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद इस मामले में तूफान का नाम सामने आया था. मनदीप सिंह तूफान को पिछले साल सितंबर के महीने में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था. मनदीप तूफान गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की हत्या से भी जुड़ा था. तूफान पर मूसेवाला के शूटरों को वाहन उपलब्ध कराने का आरोप था. 

कौन है गैंगस्टर मनमोहन सिंह?

इस झड़प में मरने वाला दूसरा गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना है. मनमोहन सिंह पर सिद्धू मूसेवाला की रेकी का आरोपी लगा था. गैंगस्टर मनमोहन सिंह पहले अकाली दल से जुड़ा हुआ था और बाद में पंजाब चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में चला गया था. मनमोहन सिंह मानसा का रहने वाला था. उस पर कई अपराधिक केस दर्ज हैं. बुढलाडा ट्रक यूनियन प्रधान दर्शन सिंह के मर्डर के केस में वह जेल में बंद था. पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस और मनमोहन सिंह को सामने बिठाकर पूछताछ की थी.

पिछले साल हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की 29 मई, 2022 को राज्य सरकार की ओर से उनके सुरक्षा कवर को कम करने के एक दिन बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने मूसेवाला पर 30 राउंड से अधिक गोलियां चलाई थीं. जांच में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई हत्या का मास्टरमाइंड है और उसके करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली थी. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala मर्डर केस के आरोपियों में खूनी झड़प, गैंगस्टर तूफान और मनमोहन की जेल में हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget