एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम से हुआ ये खुलासा

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज डॉक्टर के पैनलों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया.

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala ) का सोमवार को डॉक्टर के पैनलों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने पाया कि सिद्धू मूसेवाला को 19 इंजरी हुई है. वहीं उनके शरीर में एक बुलेट भी पाया गया है. पोस्टमार्टम से पता चला की मूसेवाला के बाजू और जांघों पर जख्म हैं. डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में बताया कि ज्यादा इंजरी इंटरनल बिल्डिंग के चलते हुई है और यही उनके मौत का कारण भी हो सकता है. 

जांच होने के बाद अब मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मानसा सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय ने बताया कि सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट पुलिस को जल्द भेजी जाएगी.

बता दें कि पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया. पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ के बाद उसे कई अहम सुराग मिले हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आयी एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गायक की हत्या से ठीक पहले उनके वाहन का पीछा किया जा रहा था.

अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी 

मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को देहरादून से हिरासत में लिया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने रविवार को मानसा के एक ढाबे में खाना खाया था. ये सीसीटीवी फुटेज उसी ढाबे की है. सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी एक अन्य सीसीटीवी फुटेज सामने आयी है, जिसमें दिख रहा है कि मूसेवाला पर हमले से पहले उनके वाहन का पीछा किया जा रहा था.

महत्वपूर्ण स्थानों से सुराग मिले हैं

फरीदकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप यादव ने मानसा में संवाददाताओं से कहा कि मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. ढाबे से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के संबंध में पूछे गए सवाल पर यादव ने कहा, 'हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की गई है. इतना ही नहीं, हमे कई महत्वपूर्ण स्थानों से सुराग मिले हैं और पंजाब पुलिस उन पर काम कर रही है.'

अधिकारी ने कहा, 'साजिश किस तरह रची गई, हम इसका ब्यौरा जल्द साझा करेंगे.' पुलिस महानिरीक्षक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस घटना के पीछे कुख्यात अपराधी थे. उन्होंने कहा, ' किसने पीछा किया? हमलावर कौन थे? हम इसका खुलासा करेंगे.' इस मामले में कितने लोगों से पूछताछ की गई,इस सवाल पर यादव ने कहा कि संवेदनशील मामला होने के चलते वह इस बारे में अधिक विवरण साझा नहीं कर सकते. इस बीच, पुलिस ने कहा कि मोगा जिले में एक लावारिस कार बरामद हुई है, जिसे लेकर संदेह है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद इसी वाहन से फरार हुए थे. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक दल कार की पड़ताल कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

Satyendar Jain Arrested: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP और BJP आमने-सामने, सिसोदिया बोले- फर्जी केस में फंसाया गया

Heavy Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में तेज बारिश, सैकड़ों पेड़ गिरे, उड़ानें प्रभावित, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं | Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget