एक्सप्लोरर

सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादल के खिलाफ लंबी से भरा पर्चा

चंडीगढ़: बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. पर्चा दाखिल करने के बाद सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में एक ही परिवार का राज रहा है जिसने यहां के लोगों को लूटा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी सीट से आज अपना पर्चा भरा. कैप्टन ने इस सीट पर बादल को चुनौती देने के लिए पर्चा भरा है. कैप्टन ने इसके अलावा कल पटियाला सीट से भी पर्चा भरा था. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ट्रैक्टर पर सवार होकर अपना पर्चा भरने पहुंचे थे, मान ने फजिल्का के जलालाबाद से अपना पर्चा भरा. मान ने कहा कि वो सच की लड़ाई लड़ रहे हैं और फैसला जनता को करना है. पंजाब में चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अमृतसर पूर्व सीट से और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने लांबी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. इन दोनों के अलावा आप नेता भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह लांबी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चुनौती दे रहे हैं. लांबी से दिल्ली के पूर्व विधायक और आप के नेता जनरैल सिंह भी मैदान में हैं. अमरिंदर सिंह ने कल अपनी परंपरागत पटियाला शहर सीट से नामांकन दाखिल किया था. हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले सिद्धू के नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर और अन्य कांग्रेसी नेता साथ थे. पूर्व सांसद, सिद्धू के खिलाफ अमृतसर भाजपा जिला प्रमुख राजेश कुमार हनी चुनाव लड़ रहे हैं. संगरूर से सांसद भगवंत मान शिअद अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद से मैदान में हैं. कांग्रेस ने अपने युवा तुर्क और दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते सांसद रणवीत बिट्टू को जलालाबाद से मैदान में उतारा है. पंजाब के लांबी और जलालाबाद विधानसभा सीट पर जबर्दस्त मुकाबला होने के आसार हैं. पंजाब में सभी 117 सीटों पर 4 फरवरी को वोट पड़ने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget