एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: बीजेपी-अकाली दल ने की पंजाब कैबिनेट से सिद्धू को हटाने की मांग

सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था, ‘‘कुछ चुनिंदा लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं?’’

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर दिए गए बयान के बाद पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने की मांग तेज हो गई है. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और अकाली दल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू को तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है. पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हुए थे.

मसखरे सिद्धू को मंत्री पद से भी निकाला जाना चाहिए- बीजेपी

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट कर कहा है, ‘’मसखरे सिद्धू की पाकिस्तान के प्रति आसक्ति आखिर कब तक सहन की जाए? कपिल शर्मा के शो से बाहर निकाल देना काफी नहीं है. इन्हें तो पंजाब सरकार के मंत्री पद से भी निकाला जाना चाहिए.’’

शिरोमणि अकाली दल ने राहुल गांधी से की सिद्धू को हटाने की मांग

शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से निकालें, क्योंकि उन्होंने पुलवामा आतंकवादी हमले के बावजूद पाकिस्तान से वार्ता का आह्वान किया. सिद्धू ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से किए गए ‘‘कायराना’’ हमले की निंदा तो की, लेकिन खूनखराबा खत्म करने का ‘‘स्थायी समाधान’’ तलाशने के लिए वार्ता का आह्वान किया.

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या चुप बैठे रहेंगे....हर देशभक्त भारतीय पूछ रहा है कि राहुल उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए राजनीति से ऊपर उठेंगे कि नहीं. सिद्धू को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.’’ अकाली नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की विश्वसनीयता की भी परीक्षा की घड़ी है.

मजीठिया ने कहा, ‘‘पंजाबी यह जानने को उत्सुक हैं कि कल विधानसभा में उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के एजेंटों के बारे में जो कुछ कहा वह सही है कि नहीं. यदि ऐसा है तो मुख्यमंत्री को सिद्धू को अपनी कैबिनेट से हटाने के लिए राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना चाहिए.’’

सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद क्या कहा था?

बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुके सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था, ‘‘कुछ चुनिंदा लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं?’’

यह भी पढ़ें-

पुलवामा हमला: भारत ने तेज की पाकिस्तान को काली सूची में डलवाकर इंटरनेशनल मदद रोकने की मुहिम

ENBA Awards में ABP ग्रुप की धूम, ABP न्यूज़ ‘बेस्ट चैनल’, अविनाश पांडे ‘बेस्ट CEO’ सहित मिले 4 बड़े अवार्ड

पुलवामा हमला: MFN का दर्जा छीनने के बाद अब पाकिस्तान से भारत आने वाले सामान पर लगेगी 200% कस्टम ड्यूटी

40 शहादतों का बदला मांग रहा है देश, पीएम मोदी बोले- धैर्य रखे देश, गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget