एक्सप्लोरर

विधायकों की बैठक में भावुक हुए सिद्धारमैया, वरिष्ठ नेताओं ने ठहराया हार के लिए जिम्मेदार

घटनाक्रम से वाकिफ पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान अपनी सरकार के ‘अच्छे विकास कार्यों’ के बावजूद कांग्रेस के हारने की बात करते हुए सिद्धरमैया ‘थोड़े भावुक’ हो गए.

बेंगलुरूः कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया आज पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर बोलते हुए ‘भावुक’ हो गए. वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. 69 वर्षीय नेता को कांग्रेस के कई वरिष्ठ विधायकों की आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्होंने उम्मीदवारों के चयन एवं लिंगायत मुद्दे को लेकर सिद्धरमैया को मिली पूरी छूट का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. इसी बीच निवर्तमान सरकार में गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि बैठक में ‘तीन या चार’ को छोड़कर अधिकतर विधायक मौजूद थे. कुछ विधायक रास्ते में थे लेकिन सभी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं. उन्होंने 117 विधायकों के (कांग्रेस-जद (एस) गठजोड़) अपनी तरफ होने का दावा करते हुए कहा कि ‘इसके बावजूद अगर राज्यपाल हमें नहीं बुलाते तो हम आगे की राह का फैसला करेंगे. हम विधायकों की परेड भी करा सकते हैं.’ घटनाक्रम से वाकिफ पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान अपनी सरकार के ‘अच्छे विकास कार्यों’ के बावजूद कांग्रेस के हारने की बात करते हुए सिद्धरमैया ‘थोड़े भावुक’ हो गए. सिद्धारमैया ने 12 मई को हुए चुनाव में ‘ध्रुवीकरण’ को उन कारकों में से एक बताया जिनसे पार्टी की संभावनाएं प्रभावित हुईं. सूत्रों ने बताया कि बैठक में एक निर्दलीय विधायक सहित 73 विधायक मौजूद थे. बैठक में शामिल नहीं हुए छह विधायक फोन पर पार्टी नेताओं के साथ संपर्क में थे. सूत्रों ने बताया कि आज यहां के एक होटल में कांग्रेस और जद ( एस ) की एक संयुक्त विधायक दल की बैठक निर्धारित है जिसके बाद कांग्रेस नेताओं को शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रिसोर्ट में भेजा जा सकता है. उन्होंने कहा कि जद (एस) के भी ऐसा करने की उम्मीद है. रेड्डी ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को लुभाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा , ‘वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं, फिर से ऐसा करने में लगे हुए हैं लेकिन सफल नहीं होंगे. हम सब साथ हैं और साथ ही रहेंगे. ’’ उन्होंने कहा , ‘भाजपा ने हमारे पांच या छह विधायकों से संपर्क किया. इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आज बैठक में हाथ उठाए. बैठक में कांग्रेस विधायक दल का नेता नहीं चुना गया और सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई. हम ने एक पत्र में हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री के रूप में ( एच डी ) कुमारस्वामी को अपना समर्थन दिया है.’ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया. 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी जबकि कांग्रेस के खाते में 78, जद (एस) के खाते में 37 और अन्य के खाते में तीन सीटें गयीं. इस 'मैजिक ट्रिक' से कर्नाटक में मैजिक नंबर हासिल करेगी बीजेपी? LIVE UPDATES: कर्नाटक में सरकार पर सस्पेंस जारी, राज्यपाल से मिले कांग्रेस-जेडीएस नेता जनादेश किसे मिला है, इस सवाल के साथ कांग्रेस ने बनाई है ये अहम रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget