एक्सप्लोरर

'बेटे की मौत से कोई नेता नहीं बन सकता, लेकिन...', सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिए राजनीति में आने के संकेत

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने एक बयान में आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या में कुछ गायक और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं.

Siddhu Moosewala Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या के छह महीने बाद उनके पिता बलकौर सिंह (Balkour Singh) ने रविवार (11 नवंबर) को अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए राजनीति में आने के संकेत दिए. मानसा के गांव मूसा में पंजाबी गायक के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटे की मौत से कोई नेता नहीं बन सकता, लेकिन अगर बेटे को न्याय दिलाने के लिए नेता बनना पड़े तो वह हिचकेंगे नहीं.

बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू इसलिए चला गया क्योंकि कुछ लोगों ने गैंगस्टरों (Gangsters) को गुमराह किया लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि अब गलत सूचना के आधार पर पंजाब (Punjab) में दूसरी मांओं के बेटे मरें. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में मानसा पुलिस के पंजाबी गायक बब्बू मान (Babbu Maan) से पूछताछ के कुछ दिनों बाद बलकौर ने कहा कि सिद्धू का मान के साथ कोई मुद्दा नहीं था और यह केवल मंच का मुकाबला था. गौरतलब है कि मूसेवाला की हत्या के मामले में मानसा पुलिस ने बुधवार को पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

बब्बू मान को लेकर क्या बोले बलकौर?

बलकौर ने मानसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बेटे ने अपनी मेहनत से कम समय में दुनिया के सभी बड़े मुकाम हासिल कर लिए. बलकौर ने कहा, “मेरे बेटे ने अपनी प्रतिभा के दम पर ही चढ़ाई शुरू की, जिससे बब्बू मान सहित कई अन्य लोगों को जलन होने लगी. मैं बेवजह किसी का नाम व्यक्तिगत द्वेष के कारण नहीं ले रहा हूं. गायकों के बीच कंपटीशन के कारण मैंने अपना बेटा खो दिया. यह सब दिर्बा में एक शो से शुरू हुआ और पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया, जबकि उसका इससे कोई संबंध नहीं था.''

उन्होंने कहा कि विक्की मिधुखेरा की हत्या के बाद वह खुद सिद्धू को उनके परिवार से दुख जताने के लिए ले गए थे लेकिन जब उनके बेटे की हत्या हुई तो उनके घर से कोई नहीं आया. 

बलकौर ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर लगाया था आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले भी बलकौर सिंह ने अपने एक बयान में आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या में कुछ गायक और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं. उन्होंने पुलिस के सामने उनके नाम उजागर करने की बात कही थी. हाल ही में उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से भी मुलाकात की थी. इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने बब्बू मान समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा था. 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गायक मनकीरत औलख को दोषी ठहराया गया था. हालांकि, उन्होंने मूसेवाला की हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए इंस्टाग्राम पर सफाई दी थी. 

इसे भी पढ़ेंः-

China-Bhutan Relation: ड्रैगन की नई चाल! अब भूटान को दी धमकी, खटक रही भारत से बढ़ती नजदीकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget