एक्सप्लोरर

सीएम सिद्धारमैया का अमित शाह पर पलटवार, कहा- ‘BJP-RSS और बजरंग दल में हैं आतंकी’

दरअसल सिद्धारमैया अमित शाह के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें अमित शाह ने उनपर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था.

बेंगलूरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोल दिया है. सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल में आतंकी हैं. अमित शाह ने कल एक रैली में सिद्धारमैया पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था. सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘’बीजेपी, आरएसएस और बरजंग दल में भी आतंकी हैं. इन संगठनों का रास्ता आतंकियों जैसा है. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद् और दूसरे संगठन भी आतंकी गतिविधियों को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.’’ सीएम सिद्धारमैया के इसी बयान पर बवाल मचा है. दरअसल सिद्धारमैया अमित शाह के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें अमित शाह ने उनपर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था. लेकिन अब सिद्धारमैया पर हमले शुरू हो गए हैं. अब उस SDPI संगठन के बारे में भी जान लीजिए जिसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का खेल कर्नाटक की राजनीति में चल रहा है. SDPI यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया दक्षिण भारत में सक्रिय संगठन है. SDPI पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI की राजनीतिक शाखा है. PFI अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के हक में आवाज उठाने का दावा करता है. हालांकि इस संगठन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं. कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी सत्ता में वापसी करना चाहती है तो कांग्रेस की चिंता सत्ता बचाने की है. ऐसे में अपने-अपने वोटबैंक पर सबकी नजर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
श्रीनगर में NIA ने की संपत्ति अटैच, LeT के आतंकियों को दी थी पनाह
श्रीनगर में NIA ने की संपत्ति अटैच, LeT के आतंकियों को दी थी पनाह
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget