एक्सप्लोरर

कर्नाटक: छिन जाएगी कुमारस्वामी की कुर्सी? कांग्रेस के मंत्री बोले- सिद्धारमैया फिर से बन सकते हैं सीएम

रेड्डी ने कहा है कि मान लीजिए कि दोनों पार्टियां (कांग्रेस और जद -एस) समन्वय समिति की बैठक में एक साथ बैठती है और किसी बदलाव के लिए कुछ फैसला लेती है, तब बदलाव होगा.

बेंगलुरू: कर्नाटक के कृषि मंत्री शिवशंकर रेड्डी ने कहा कि सिद्धारमैया फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं, बशर्ते कि गठबंधन साझेदार कांग्रेस और जडीएस समन्वय समिति की बैठक में इस बारे में फैसला करे. रेड्डी का ये बयान सिद्धारमैया की तरफ से फिर से मुख्यमंत्री बनने की टिप्पणी किए जाने के बाद आया है.

राज्य में सरकार के भविष्य के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा, ‘‘हम सब ने सिद्धारमैया के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि कांग्रेस के सत्ता में आने और उनके (सिद्धारमैया के) मुख्यमंत्री बनने की संभावना थी, पर यह सभी जानते हैं कि कुछ कारणों को लेकर हम बहुमत नहीं हासिल कर सकें. इसलिए, उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री बनने का मौका गंवा दिया.’’ रेड्डी ने कहा, ‘‘मान लीजिए कि दोनों पार्टियां (कांग्रेस और जडीएस) समन्वय समिति की बैठक में एक साथ बैठती है और किसी बदलाव के लिए कुछ फैसला लेती है, तब बदलाव होगा.’’

कांग्रेस विधायक और जद (एस) के पूर्व नेता चेलुवारया स्वामी ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने भी सिद्धारमैया का समर्थन किया है और पूर्व मुख्यमंत्री को अलग-थलग करने की कोशिश करने वालों की आलोचना की.

चेलुवारया स्वामी ने कहा, ‘‘सिद्धारमैया को कोई भी अलग-थलग नहीं कर सकता. उनके पास नेतृत्व क्षमता है. कद्दावर शख्सियत वाले सिद्धरमैया ईमानदार हैं और उन्होंने काफी सारे अच्छे काम किए हैं.’’  उन्होंने कहा कि जाति आधारित राजनीति के चलते चुनाव नतीजे प्रतिकूल रहे लेकिन सिद्धरमैया के पांच साल के शासनकाल ने देशभर में सराहना बटोरी. फिर से मुख्यमंत्री बनने से सिद्धारमैया को पार्टी के अंदर और बाहर अलग थलग किए जाने की कथित कोशिशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया के नेतृत्व में कांग्रेस ने 80 सीटें हासिल की. पार्टी में उन पर कोई सवाल नहीं उठा है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को हासन जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कथित तौर पर कहा था कि यदि लोगों को इच्छा हुई तो वह फिर से मुख्यमंत्री बन जाएंगे. वहीं, सिद्धरमैया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है.

 दिनभर की 50 बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

बिहार: सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर इस महीने के आखिर तक इंतजार करेंगे नीतीश: सूत्र

श्रीनगर होटल मामले में मेजर गोगोई पर होगी कार्रवाई, सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने ठहराया दोषी

क्या 16 अगस्त को ही हुआ था वाजपेयी का निधन? शिवसेना ने उठाए सवाल

अगले महीने होने वाले RSS के कार्यक्रम में राहुल गांधी को मिल सकता है न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget