एक्सप्लोरर

अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से खुलेंगी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, आज बिहार के लिए रवाना होंगी तीन रेलगाड़ियां

अब तक रेलवे ने लॉकडाउन में फंसे लगभग सात लाख लोगों को उनके घर पहुंचाया है. अब तक 602 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं.

नई दिल्ली: आज से नई दिल्ली स्टेशन से चलने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलेंगी. यात्री स्पेशल ट्रेनों के नई दिल्ली से परिचालन के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ख़्याल रखते हुए ये फैसला लिया गया है. आज पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलेंगी. ये ट्रेनें बिहार के भागलपुर, दरभंगा और बरौनी जाएंगी.

अब तक 602 ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चलाई गईं

रेलवे ने एक मई से अब तक 602 ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चलाई हैं और लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग सात लाख प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अब रोज 100 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि श्रमिकों को तेजी से घर पहुंचाने के वास्ते रेलवे अब रोज सौ श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा. शाम चार बजे तक चलाई गईं 575 ट्रेनों में से 463 अपने गंतव्य पर पहुंच गई हैं और 112 रास्ते में हैं.

इन ट्रेनों द्वारा प्रवासियों को तिरुचिरापल्ली, टिटलागढ़, बरौनी, खंडवा, जगन्नाथपुर, खुर्दा रोड, प्रयागराज, छपरा, बलिया, गया, पूर्णिया, वाराणसी, दरभंगा, गोरखपुर, लखनऊ, जौनपुर, हटिया, बस्ती, कटिहार, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा इत्यादि शहरों तक पहुंचाया गया.

यात्रियों को मिला मुफ्त भोजन

ट्रेन पर चढ़ने से पहले यात्रियों की पूरी जांच की गई. यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया गया. शुरुआत में किसी भी स्टेशन पर इन ट्रेनों के रुकने की योजना नहीं थी लेकिन सोमवार को रेलवे ने घोषणा की कि गंतव्य राज्यों में अधिकतम तीन स्टेशनों पर रुकने की अनुमति दी जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकारों के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है.

ABP न्यूज़ से बोल रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी- यात्रियों की जरूरत के मुताबिक चलाएंगे और ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget