एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: कबूलनामे, चाकू और खून के निशान... 2 हफ्ते में मिले अहम सुराग, अब इन 5 चीजों की तलाश

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस में अब भी दिल्ली पुलिस के हाथ ऐसे सबूत नहीं लगे है जिनसे वह कोर्ट में आफताब को दोषी सिद्ध कर सके. कुछ सवाल हैं जो पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए हैं.

Shraddha Murder Case News: श्रद्धा मर्डर केस की मिस्ट्री अब भी उलझी हुई है. भले ही आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है लेकिन अभी कई ऐसे सवाल हैं जो पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बने हुए हैं. दिल्ली पुलिस के हाथ अभी ऐसे सबूत नहीं लगे हैं जिनसे वह कोर्ट में आफताब को दोषी सिद्ध कर सके. 

दिल्ली पुलिस ने आशंका जताई है कि श्रद्धा का मर्डर दिल्ली में हुआ है लेकिन पूरी साजिश हिमाचल में रची गई. इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस पांच राज्यों में जांच कर रही है. पुलिस मुंबई में श्रद्धा और आफताब के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है. इधर, गुरुग्राम में भी पुलिस कई बार श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की तलाश कर चुकी है. 

गौरतलब है कि इस केस में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए. जिसके बाद, शव के टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंका. अफताब की ओर से बताई गई जगहों पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन और ज्यादा पुख्ता सबूतों की अभी तलाश है. ये सबूत कुछ इस प्रकार हैं-

हत्या में इस्तेमाल हथियार 

आफताब पर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. पुलिस को अब तक शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद नहीं हुए हैं.

श्रद्धा का मोबाइल फोन

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मर्डर के बाद श्रद्धा का मोबाइल फोन फेंक दिया था लेकिन हत्या के बाद भी वह श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल लगातार कर रहा था. आफताब ने श्रद्धा के सोशल मीडिया हैंडल्स से कई पोस्ट भी किए. श्रद्धा का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है. माना जा रहा है कि श्रद्धा का मोबाइल फोन इस केस में अहम कड़ी हो सकता है. 

वारदात के वक्त के कपड़े कहां गए?

एक्सपर्ट की मानें तो घटना को अंजाम देते वक्त पूरे घर में खून ही खून हो गया होगा. अब सवाल यह उठ रहा है कि खून से सने श्रद्धा और आफताब के कपड़े आखिरकार कहां हैं? 

श्रद्धा का सिर नहीं मिला

दिल्ली पुलिस को सिर के कई बाल बरामद हुए हैं. पुलिस का मानना है कि बालों से डीएनए और फॉरेंसिक जांच में मदद मिल सकती है. हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है.

सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि चूंकि यह मामला करीब-करीब छह महीने पुराना है जबकि ज्यादातर कैमरों में अधिकतम दो महीने तक की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘श्रद्धा ने चिट्ठी में जैसी आशंका जताई, वैसा ही हुआ’, पिता ने की CBI जांच की मांग, बोले- आफताब करता था ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget