एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब ने शादी करने से किया था इनकार, श्रद्धा के पिता ने किया खुलासा

Shraddha Murder Case News: श्रद्धा के मर्डर की खबर सामने आने के बाद से आफताब का परिवार भी गायब है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और उनके खिलाफ सबूत भी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है.

Shraddha Murder Case: दिल्ली के मेहरौली (Mehrauli) में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी आफताब को लेकर रोजाना नये खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में श्रद्धा के पिता विकास वालकर (Vikas Walker) ने आरोपी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. आफताब ने एबीपी न्यूज से सहयोगी चैनल एबीपी माझा से खास बात करते हुए कहा कि वो श्रद्धा की शादी का रिश्ता लेकर उसके घर गए थे, लेकिन आफताब (Aftab) ने शादी करने से इनकार कर दिया था. यही नहीं आफताब के घरवाले भी श्रद्धा से उसकी शादी को लेकर राजी नहीं थे. 

श्रद्धा के पिता ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए ये भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या में आफताब और उसके घरवाले भी शामिल हैं. बता दें कि श्रद्धा के मर्डर की खबर सामने आने के बाद से आफताब का परिवार भी गायब है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और उनके खिलाफ सबूत भी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है.

2019 में शादी का प्रपोजल लेकर गए थे

एबीपी माझा से फोन पर बात करते हुए श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने बताया कि वो और उनकी पत्नी हर्षिला वाल्कर अगस्त 2019 में शादी का प्रस्ताव लेकर आफताब के घर गए थे. विकास वाल्कर ने आफताब के घरवालों से कहा दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ आफताब के माता-पिता से मिलने उनके घर गये थे, लेकिन आफताब के चचेरे भाई ने हमें यह कहते हुए बेइज्जत किया कि फिर कभी दरवाजे पर मत आना. अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद वह बेबस हो गये और फिर कभी उससे मिलने की कोशिश नहीं की.

उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त आफताब का परिवार शादी की बात करता, कुछ तो हल होता और इतना बड़ा हादसा नहीं होता. चूंकि, आफताब के माता-पिता चर्चा करने को तैयार नहीं थे. इसलिए बच्चों ने अपना फैसला लिया और दिल्ली चले गए और यह मामला हो गया. विकास वालकर ने कहा कि सोचा था कि हमें पहली प्रतिक्रिया मिलेगी, लेकिन रिस्पॉन्स अच्छा नहीं रहा.   उन्होंने शादी के लिए तैयार होने के बजाय सेटल होने के लिए कुछ कदम उठाए होंगे. कुछ ने समाधान निकाला होगा.

आफताब के परिवार पर लगाए आरोप

श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने कहा कि पहले मुझे नहीं पता था कि इसमें आफताब का परिवार शामिल है, लेकिन अब मैं सामने आता हूं तो लगता है कि आफताब को उसका सपोर्ट और हौसला था. उन्होंने कहा कि वो कई बार श्रद्धा को फोन करके बात करते थे, लेकिन हमारी उतनी बात नहीं होती थी. हमने कई बार श्रद्धा से कहने की कोशिश की वो आफताब को छोड़ दें, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी. हमने अपने रिश्तेदारों से उसकी काउंसलिंग करने को कहा, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी.

दोनों कब और क्यों दिल्ली गए नहीं पता

विकास वालकर ने बताया कि श्रद्धा कई दिनों से संपर्क में नहीं थी और नहीं मिल पा रही थी. इसलिए मैंने अपने बेटे को अपने दोस्त लक्ष्मण नादर से संपर्क करने को कहा. लक्ष्मण से बात करने के बाद हम पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई. केस को हल करने में मानिकपुर और दिल्ली पुलिस ने काफी मदद की. मानिकपुर और दिल्ली पुलिस ने भी मेरा बयान लिया है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि वह सरकार से अनुरोध करता हैं कि मामले की उचित जांच कराकर न्याय दिलाया जाए.

इसे भी पढ़ेंः-

Shraddha Murder Case: पुलिस को एक थ्योरी पर यकीन नहीं, खोपड़ी तलाश रहीं कई टीमें, स्टेटस रिपोर्ट में जानिए अबतक क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget