एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड को लेकर जल्द आ सकती है CFSL-FSL की रिपोर्ट, जानें अब आगे क्या?

Shraddha Murder Case: CFSL की टीम जंगल से बरामद 13 हड्डियां, घर के किचन, बाथरूम और बेडरूम में मिले खून के निशान, घर से बरामद चाकू, कपड़े, आफताब का मोबाइल और उसके लैपटॉप की जांच कर रही है.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और पुलिस इस हत्याकांड की चार्जशीट तैयार करने में जुटी है. शुक्रवार को आफ़ताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फिर से भेज दिया गया. इससे पहले आफताब 13 दिन की न्यायिक हिरासत में था.

पुलिस को रिपोर्ट आने का इंतजार

पुलिस को CFSL और FSL की रिपोर्ट आने का इंतजार है. सूत्रों की मानें तो ये रिपोर्ट जल्द आ सकती है. पुलिस के सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद इस केस को कोर्ट में मजबूती के साथ पेश किया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि आफताब को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके. CFSL की टीम जंगल से बरामद 13 हड्डियां, घर के किचन, बाथरूम और बेडरूम में मिले खून के निशान, घर से बरामद चाकू, कपड़े, आफताब का मोबाइल और उसके लैपटॉप की जांच कर रही है.

वहीं, FSL की टीम आफताब के पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट देनी है. सूत्रों का कहना कि ये सभी रिपोर्ट जल्द आ सकती हैं. यानी कि श्रद्धा हत्याकांड में जल्द ही एक नया मोड़ आ सकता है और आफताब को जल्द सजा हो सकती है. 

12 नवंबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंत्री लोढ़ा के अनुसार यह समिति अंतर्जातीय प्रेम संबंधों के चलते अपने परिवार से बिछड़ी लड़कियों से मुलाकात करेगी और उनकी समस्याओं को जानेगी और उनका हल निकालने में मदद करेगी. बता दें कि 28 वर्षीय आफताब पूनावाला को 12 नवंबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के फ्लैट में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. 

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए, जिसे उसने घर में फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा. फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा था. इस मामले में आफताब का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है. इस दौरान उसने श्रद्धा की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. इस समय आफताब दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. सूत्रों ने पिछले दिनों बताया था कि आफताब ने तिहाड़ प्रशासन से किताब भी पढ़ने के लिए मांगी थी. जेल अधिकारियों ने इसके बाद उसे पॉल थेरॉक्स की पुस्तक ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ उपलब्ध कराई है.

यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के बाद महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कमेटी गठित कर सौंपी जाएगी अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget