एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के कत्ल के बाद मर्डर से जुड़ी कहानियां पढ़ता था आफताब, इंटरनेट हिस्ट्री ने खोले राज!

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस के मामले में पुलिस को आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री हाथ लगी है, जिसके बाद कई अहम राज खुले हैं.

Shraddha Murder Case Latest News: श्रद्धा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आफताब का नार्को टेस्ट करा लिया है, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वहीं दूसरी ओर आफताब के फोन और उसकी इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक आफताब को पहले से ही लगता था कि वो पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने खुद को बचाने के लिए पूरी रिसर्च कर रखी थी. 

सूत्रों के मुताबिक खुद को शांत कैसे रखा जाए, जिससे किसी को शक न हो, इसके लिए आफताब ने कई मर्डर केस की कहानियों के बारे में पढ़ा था. सीनियर अधिकारी ने बताया कि आफताब ने इंटरनेट पर ही कई मुकदमों के बारे में भी पढ़ा था. वो ये लगातार जानने की कोशिश कर रहा था कि खुद को कैसे शांत रखा जाए. कैसे अपने बिहेवियर में बदलाव लाना है. 

डॉक्टर को बुलाना भी था प्लान का हिस्सा

पुलिस के मुताबिक आफताब को ये मालूम था कि वो एक न एक दिन पुलिस की गिरफ्त में आएगा. इसी वजह से वो लगातार इंटरनेट के इस्तेमाल के जरिए उससे बचने के तरीके ढूंढ़ रहा था. पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने अपनी डॉक्टर गर्लफेंड को घर बुलाया था तो वो भी कुछ समझ नहीं पाई थी. ये सब आफताब के प्लान का हिस्सा ही था. सूत्रों की मानें तो इंटरनेट पर उसने काफी कुछ सर्च किया था और बाद हिस्ट्री को डिलीट भी कर दिया था. पुलिस के सूत्रों का दावा है कि जब CFSL से मोबाइल और उसके लैपटॉप की रिपोर्ट आएगी तब और भी कई खुलासे हो सकते है.

आफताब पूनावाला पर ये है आरोप

पूनावाला (28) पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर फेंकता रहा. उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- BJP Jan Aakrosh Yatra: जेपी नड्डा का अशोक गहलोत पर निशाना, 'सीएम को सिर्फ कांग्रेस और अपने नेताओं की चिंता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget