एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने देखा था चर्चित जॉनी डेप-एम्बर हर्ड केस का ट्रायल, ऐसे हुआ खुलासा

Aftab Poonawala ने कानून के हर उस पैंतरे को पहले से जानने और समझने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल किया, जिसका इस्तेमाल जांच के दौरान पुलिस को भ्रमित करने के लिए किया जा सकता था.

Aftab Johnny Depp-Amber Heard: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में जांच एजेंसियों को हर दिन कुछ ना कुछ नया हाथ लग रहा है. जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी करवाया जा चुका है. वहीं अब कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री (Aftab Poonawala Search History) से पता चला है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे का ट्रायल 100 घंटे से अधिक लाइव देखा था.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, आफताब ने मुकदमे के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी और उसने इसी केस से कानून के तमाम दांव पेंच के बारे में अपनी समझ को बढ़ाया. उसने यह भी समझने की कोशिश की कैसे मशहूर हस्तियों के व्यवहार ने जांच को प्रभावित किया था. आफताब ने कानूनी पेचीदगियों के हर उस पैंतरे को पहले से जानने और समझने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल किया, जिसका इस्तेमाल जांच के दौरान दिल्ली-मुंबई पुलिस को भ्रमित करने के लिए किया जा सकता था.

दिल्ली और मुंबई पुलिस को किया था गुमराह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या के बाद जब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) उसके लापता होने के मामले की जांच कर रही थी और आफताब से कई दौर की पूछताछ कर रही थी तो वह यह दावा करते हुए मुंबई पुलिस को गुमराह करने में सक्षम था कि श्रद्धा ने उसे छोड़ दिया था. दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा को लेकर आफताब से कई दौर की पूछताछ भी की थी, जिसमें वह दिल्ली पुलिस को गुमराह करता रहा था.

श्रद्धा के 35 टुकड़े किए

गौरतलब है कि 28 वर्षीय आफताब पर मई में दिल्ली के महरौली में एक अपार्टमेंट में श्रद्धा वालकर की हत्या करने का आरोप है. हत्या करने के बाद उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए और शहर के कई हिस्सों में उन्हें फेंकता रहा. आफताब के वकील का कहना है कि उसने कोर्ट में जुर्म कबूल नहीं किया है. नार्को-एनालिसिस टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान भी आफताब का व्यवहार शांत और स्थिर था. 

जांच दल के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि आफताब को हत्या के लिए कोई पछतावा नहीं था. आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो दो अन्य कैदियों के साथ सेल में रहता है और अक्सर शतरंज का खेल खेलता है.

ये भी पढ़ें- गुजरात-MCD चुनाव, सत्येंद्र जैन और सिसोदिया पर तल्खी के बीच जब पीएम मोदी से मिले केजरीवाल, कुछ ऐसे हाथ जोड़े नजर आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget