एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: अगले हफ्ते हो सकता है आफताब का नार्को टेस्ट, खोलेगा हत्याकांड के राज! 50 से ज्यादा किए जाएंगे सवाल

Aftab Amin Narco Test: आरोपी आफताब अमीन के नार्को टेस्ट से पहले उसके सभी मेडिकल चेकअप किए जाएंगे. सारे टेस्ट सामान्य होने पर ही उसका नार्को टेस्ट होगा.

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब के जवाब इस मामले की गुत्थी को उलझा रहे हैं, इस बीच पुलिस को आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने की मंजूरी मिल चुकी है. उम्मीद है कि नार्को टेस्ट इस मर्डर से जुड़े कई राज खोल सकता है. साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिन के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट करने का आदेश दिया है. अदालत ने यह भी कहा है कि आरोपी आफताब पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल ना किया जाए. 

दिल्ली FSL के सूत्रों के मुताबिक आफ़ताब का नार्को टेस्ट अगले हफ्ते हो सकता है. इस टेस्ट को करने में 1 से 2 दिन का समय लगेगा. ये टेस्ट अंबेडकर हॉस्पिटल में होगा. अस्पताल और FSL की टीम के 4 से 5 लोग शामिल होंगे. इसमें 50 से ज्यादा सवाल किए जाएंगे. इस पूरे टेस्ट की वीडियोग्राफी भी की जाएगी.

इसलिए अस्पताल में होता है नार्को टेस्ट

सूत्रों ने बताया कि यह टेस्ट अस्पताल में इसलिए किया जाता है, क्योंकि वहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद होती हैं. अगर टेस्ट करते समय कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए तो अस्पताल में आईसीयू मौजूद होता है और वहां पर आरोपी को समय पर इलाज मिल सकता है. आरोपी को एनेस्थीसिया दिया जाता है ताकि वह सबकॉन्शियस हो जाए. उस समय आरोपी की तबीयत बिगड़ सकती है, इसीलिए यह टेस्ट प्रशिक्षित डॉक्टरों की निगरानी में किया जाता है.

सारे मेडिकल चेकअप के बाद ही होता है नार्को टेस्ट

आरोपी का नार्को टेस्ट करने से पहले उसके तमाम मेडिकल चेकअप किए जाते हैं, जैसे ब्लड प्रेशर कितना है उसकी पल्स रेट कितनी है, उसका हार्ट रेट कितना है. अगर आरोपी की यह सब चीजें सामान्य होती हैं तभी नार्को टेस्ट कंडक्ट किया जाता है. आफताब से अदालत में जब पूछा गया कि वो नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार है? इस पर उसका जवाब था I give my consent.' जब भी किसी आरोपी का नार्को टेस्ट करवाया जाता है, तब उसकी रजामंदी भी जरूरी होती है. इसी वजह से कोर्ट में उसकी सहमति से संबंधित सवाल पूछा गया था. 

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो? कोर्ट में जब पूछा गया तो आरोपी आफताब ने कहा- I give my consent

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget