एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा से कभी प्यार...कभी नफरत का दावा, स्प्लिट पर्सनेलिटी दिखाकर कानून से खेलना चाहता है आफताब?

Delhi Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब पुलिस हिरासत में है. आरोपी का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट हो गया है. दोनों टेस्ट में आफताब ने जो जवाब दिए उसने पुलिस को परेशानी में डाल दिया है.

Delhi Shraddha Murder Case: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस की जांच जारी है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस को श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब (Aftab Poonawala) के आव-भाव को लेकर शक हो रहा है. सूत्रों की मानें तो आफताब के पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के बाद एक्सपर्ट को शक है कि आफताब जानबूझकर अपने अंदर स्प्लिट पर्सनेलिटी होने का ड्रामा कर रहा है. पुलिस को शक है कि ये शातिर आफताब की कोई चाल हो सकती है. 

आरोपी कभी श्रद्धा से प्यार करने का दावा कर रहा है तो कभी नफरत करने की बात कह रहा है. FSL सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट होने के बाद साइक्लोजिकल एक्सपर्ट को लगता है कि आफताब स्प्लिट पर्सनेलिटी होने का ड्रामा कर रहा है. दोनों टेस्ट होने के बाद उसका बिहेवियर जैसा है उसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. 

ये सब आफताब के प्लान का हिस्सा?

FSL के सूत्रों ने बताया कि उसने दोनों टेस्ट के दौरान एक जैसे ही जवाब दिए. ऐसा लगता है कि जैसे ये सब उसके प्लान का ही हिस्सा था. उनसे ना तो पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए मना किया ना ही नार्को के लिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा कम ही देखा गया कि कोई अपराधी कत्ल के मामले में बिना किसी झिझक के इतना सहयोग करे. 

आफताब स्प्लिट पर्सनेलिटी का कर रहा ड्रामा

सूत्रों के मुताबिक इस केस के बारे में जब जांच अधिकारी ने FSL के एक्सपर्ट से आफताब के टेस्ट के बारे में बात की तो उन्होंने जो जानकारी दी उसके बाद से पुलिस भी हैरान है. क्योंकि साइक्लोजिकल एक्सपर्ट ने बताया कि आफताब का बिहेवियर देखकर ऐसा लगता है कि उसके अंदर दो अलग-अलग तरह के लोग हैं. जिसको साइक्लोजिकल भाषा मे स्प्लिट पर्सनेलिटी या ड्यूल पर्सनेलिटी डिसऑर्डर कहा जाता है. जिसकी सबसे बड़ी वजह है आफताब के अंदर अचानक होने वाला बदलाव. 

पुलिस के सामने खड़ी हुई मुश्किल

सवाल पूछने पर वो कभी श्रद्धा से बहुत प्यार करने की बात कहता है तो उसकी हत्या करने के बारे में पूछने पर उससे बेहद नफरत करने की बात बोलकर कोई पछतावा ना होने की बात कबूलता है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आफताब का यही बिहेवियर सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है. क्योंकि जिस तरह से वो पुलिस को अपनी कहानी पर घुमा रहा था. उसके बाद अगर वो कोर्ट में अपनी इस ड्यूल पर्सनेलिटी या स्प्लिट पर्सनेलिटी (Split Personality) जैसी मानसिक बीमारी को साबित करने में कामयाब हो गया तो पुलिस को उसे सजा दिलवाने में मुश्किल हो सकती है. फिलहाल पुलिस के पास सिवाय परिस्थिजन्य साक्ष्यों के अलावा कोई भी ऐसा ठोस सबूत नहीं है जिसके जरिए वो आफताब को फांसी की सजा दिला सके. 

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: आफताब को सजा दिलाने के लिए दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत! श्रद्धा के फोन की लास्ट लोकेशन को लेकर बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget