एक्सप्लोरर

रोहतक की रैली में केजरीवाल पर फेंका गया जूता

रोहतक: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज एक रैली के दौरान जूता फेंका गया. केजरीवाल पर हरियाणा के रोहतक में एक रैली के दौरान जूता उछाला गया. ये जूता उस वक्त फेंका गया जब केजरीवाल भाषण दे रहे थे. हालांकि जूता मंच तक नहीं पहुंचा पाया. जिस युवक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर जूता उछाला था उस युवक को वहां मौजूद आप समर्थकों ने पीटा.

पुलिस ने जूता उछालने वाले युवक को हिरासत में लिया है. केजरीवाल ने इस घटना के बाद ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा 'मैंने कहा था मोदीजी कायर हैं. आज अपने चमचों से जूता फिंकवाया. मोदीजी, हम भी ये कर सकते हैं पर हमारे संस्कार/तहज़ीब हमें इजाज़त नहीं देते'

केजरीवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे लिखा 'आप चाहे जूता फिंकवाओ या CBI रेड कराओ, नोटबंदी घोटाले और सहारा बिरला रिश्वतख़ोरी का सच मैं बताता रहूँगा'

आपको बता दें केजरीवाल मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का शुरु से ही विरोध करते रहे हैं.  नोटबंदी पर एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर आज एक जूता फेंका गया. उस वक्त वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बना रहे थे.

हालांकि, युवक का निशाना चूक गया और जूता केजरीवाल को नहीं लगा. जूता फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया गया. यह घटना आज शाम उस वक्त हुई जब आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल नोटबंदी के खिलाफ ‘तिजोरी तोड़ भंडा फोड़’ रैली को संबोधित कर रहे थे.

केजरीवाल की ओर उस वक्त जूता फेंका गया जब वह नोटबंदी के फैसले को एक घोटाला करार देते हुए प्रधानमंत्री पर हमला बोल रहे थे. वहां मौजूद हरियाणा से आप के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद ने कहा, ‘‘जूता केजरीवाल जी को नहीं लगा.’’ आप कार्यकर्ताओं ने युवक को काबू कर लिया और उसे बाद में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सौंप दिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है. वह हरियाणा के दादरी जिला स्थित मोरी मकराना गांव का निवासी है. ’’ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वह स्नातक है और बेरोजगार है. पूछताछ में उसने बताया कि वह सतलुज यमुना लिंक मुद्दे पर केजरीवाल के उन बयानों से आहत है जो हरियाणा के हितों के खिलाफ हैं. पूछताछ के दौरान युवक की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं दिखी.’’ केजरीवाल ने कहा कि इस घटना ने मोदी की कायरता साबित कर दी है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा था मोदी जी कायर हैं इसलिए उन्होंने अपने पिट्ठू को जूते फेंकने के लिए भेज दिया. लेकिन आप जूते फेंक सकते हैं या सीबीआई के छापे पड़वा सकते हैं पर यह मुझे नोटबंदी घोटाले के बारे में सच बोलने से नहीं रोकेगा.’’ नोटबंदी पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कदम ने गरीब किसानों को अपने ही पैसों के लिए लंबी कतारों में खड़ा कर दिया.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेतृत्व ने नोटबंदी की घोषणा से पहले अपने करीबियों को सतर्क कर दिया था. उन्होंने नोटबंदी को देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मोदी को निशाना बनाया और नोटबंदी की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह भ्रष्टाचार, काला धन, जाली नोट और आतंकी नेटवर्क को वित्त पोषण खत्म करने के वांछित लक्ष्यों को हासिल करने में नाकाम रहा है. उन्होंने कहा कि इसके उलट इसने समाज के सभी तबकों को प्रभावित किया है, खासतौर पर आम आदमी को.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget