एक्सप्लोरर
शिवसेना ने बीजेपी पर कसा तंज कहा, अमेरिका और रूस के साथ भी चुनाव कराने का प्रस्ताव दे सकती है बीजेपी
आप बीजेपी के शीर्ष नेताओं के दिमाग की उपज के बारे में कभी नहीं जान पाएंगे. एक साथ चुनाव कराने में देश का क्या हित है

मुंबई: ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव के लिये बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने आज कहा कि वह अमेरिका और रूस के साथ भी चुनाव कराने का सुझाव दे सकती है. शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने ताज्जुब प्रकट करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने से देश को किस प्रकार फायदा होगा.
उन्होंने कहा, 'वे लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एकसाथ करा सकते हैं या वे अमेरिका और रूस के साथ भी चुनाव कराएंगे. आप बीजेपी के शीर्ष नेताओं के दिमाग की उपज के बारे में कभी नहीं जान पाएंगे. एक साथ चुनाव कराने में देश का क्या हित है.' भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने के विचार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि इससे न सिर्फ खर्च में कमी आएगी बल्कि देश पूरे साल ‘चुनावी मोड’ में नहीं रहेगा.
और पढ़ें
Source: IOCL



























