एक्सप्लोरर

30 साल पुरानी दोस्ती का 'The End', जानें- कैसे बिना बीजेपी के शिवसेना बना सकती है सरकार

30 साल पुरानी दोस्ती का 'दि एंड' महाराष्ट्र में बिना बीजेपी के शिवसेना बना सकती है सरकार, जानिए कौन-कौन है साथ

मुंबई: महाराष्ट्र में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब सरकार बनने का रास्ता साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है. 56 सदस्यों वाली शिवसेना एनसीपी की मदद से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. इसके लिए शिवसेना को एनसीपी की शर्तें माननी होंगी. वैकल्पिक फार्मूले के तहत शिवसेना को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटना होगा. शिवसेना भी एनडीए से अलग होने को तैयार है. शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिपद से अलग होने को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने सरकार से अलग होने का एलान किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने ये भी कहा, “शिवसेना का पक्ष सच्चाई है. इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहें? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं.''

कैसे बनेगी शिवसेना की सरकार

शिवसेना के पास 56 विधायक हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटे हैं. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 का जादुई आंकड़ा चाहिए. ऐसे में अगर 54 सीटों वाली शरद पवार की पार्टी एनसीपी का समर्थन शिवसेना को मिल जाता है तो आंकड़ा 110 पहुंच जाता है. उसके बाद शिवसेना को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए और 35 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.

सूबे में अन्य पार्टियों और निर्दलियों के खाते में 27 सीटें गई हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं. चूंकि बहुमत के लिए शिवसेना गठबंधन को एनसीपी के अलावा 35 सीटें दरकार हैं. ऐसे में उसके पास कांग्रेस के समर्थन के अलावा कोई चारा नहीं है. अगर कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी साथ में आ जाती हैं तो ये गठबंधन बहुमत का जादुई आंकड़ा आसानी से पार कर रहा है. तीनों की सीटें 154 पर पहुंच जाती हैं.

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना नेता संजय राउत आज शरद पवार से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि उद्वव ठाकरे भी सोनिया गांधी से फोन पर बात कर सकते हैं. अब अगर 44 सीटों वाली कांग्रेस भी एनसीपी के साथ शिवसेना को समर्थन देने पर मुहर लगा देती है तो सरकार गठन का रास्ता साफ हो सकता है.

आज तक का है वक्त

इससे पहले सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने बीजेपी को न्यौता दिया था. जिसके बाद पार्टी सरकार बनाने से पीछे हट गई थी. लेकिन अब जबकि शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने को तैयार है तो शिवसेना को आज शाम 7.30 बजे तक राज्यपाल को जवाब देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget