एक्सप्लोरर

शिवसेना का पीएम पर वार- बड़ी बड़ी रैलियों के लिए कहां से आता है पैसा?

पिछले हफ़्ते ही अविश्वास प्रस्ताव के मसले पर बीजेपी के लिए फजीहत का सबब बनी इस पार्टी ने आज एक बार फिर संसद में ही सरकार पर जमकर हमला बोला.

नई दिल्ली: शिवसेना का पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर आक्रमण अब लगातार तेज़ होता जा रहा है. पिछले हफ़्ते ही अविश्वास प्रस्ताव के मसले पर बीजेपी के लिए फजीहत का सबब बनी इस पार्टी ने आज एक बार फिर संसद में ही सरकार पर जमकर हमला बोला.

भ्रष्टाचार पर कथनी और करनी में फ़र्क़ लोकसभा में आज चर्चा तो भ्रष्टाचार निरोधक संशोधन बिल पर हो रही थी लेकिन शिवसेना ने इनके बहाने मोदी सरकार पर ही भ्रष्टाचार पर लचीला रवैया अपनाने का आरोप जड़ दिया. पार्टी के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में बीजेपी के बेंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर बातें करना आसान है लेकिन उसपर अमल करना कठिन है. सावंत ने साफ कहा- "आपकी (बीजेपी) कथनी और करनी में बड़ा फ़र्क़ है".

'पीएम की रैलियों के लिए कहां से आता है पैसा' सावंत यहीं नहीं रुके. उन्होंने चुनावों को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए पीएम की चुनावी रैलियों पर ही सवाल खड़ा कर दिया. सावंत ने पूछा कि पीएम जो इतनी बड़ी बड़ी रैलियां करते हैं इसके लिए पैसे कहां से आते हैं. सावंत ने पूछा, आखिर इन रैलियों का खर्चा पार्टी उठाती है या सरकार?

पीएम को दी चुनौती लगे हाथ सावंत ने पीएम को एक चुनौती भी दे डाली. उन्होंने कहा कि जिस तरह आम सांसदों पर चुनावों के दौरान आचार संहिता लागू होती है वैसी ही पीएम पर भी लागू होना चाहिए. सावंत ने कहा कि पीएम भी आम सांसदों की तरह ही चुनाव अभियान चला कर दिखाएं. सावंत ने नोटबन्दी को लेकर भी पीएम और सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि नोटबन्दी से न तो भ्रष्टाचार मिटा और न ही आतंकवाद.

बीजेपी और शिवसेना में बढ़ रही हैं दूरियां दोनों दलों के बीच सियासी मतभेद लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शिवसेना ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो 2019 का चुनाव अकेले लड़ेगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने कार्यकर्ताओं को अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है. ऐसे में शिवसेना अब बीजेपी पर हमला करने का कोई मौक़ा हाथ से जाने नहीं देना चाहती. भले ही वो संसद के भीतर ही क्यों न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget