एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने कहा- हम हिंदुत्व की विचारधारा को नहीं छोड़ेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैं हिदुत्व की विचारधारा से दूर नहीं हटा हूं. हमारी पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ है.

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं हिंदुत्व की विचारधारा को नहीं छोड़ूंगा. हमारी पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ है. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को अपना दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि मैंने फडणवीस से बहुत कुछ सीखा.

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ''मैं हिदुत्व की विचारधारा को नहीं छोड़ूंगा. हमारी पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ है. बीते पांच साल मैंने कभी सरकार को धोखा नहीं दिया.''

फडणवीस को लेकर सीएम ठाकरे ने कहा, ''मैं आपको विपक्ष का नेता नहीं कहूंगा, लेकिन आपको जिम्मेदार नेता कहूंगा.'' ठाकरे ने कहा, ''अगर आप हमारे लिए अच्छे होते तो यह सब कुछ (बीजेपी-शिवसेना गठबंधन टूटना) नहीं होता.''

विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सीएम ठाकरे ने कहा, ''मैं अभी भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ हूं जिसे मुझसे अलग नहीं किया जा सकता.'' ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर हिंदुत्व को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''वादे को पूरा करना भी मेरे हिंदुत्व का हिस्सा है. मैं कल भी हिंदुत्व का पालन कर रहा था, आज भी कर रहा हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा.''

मुख्यमंत्री ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर मूल विचारधारा हिंदुत्व से दूर हट गई है.

मुख्यमंत्री ठाकरे पर हमला करते हुए फडणवीस ने कहा था, "शिवसेना की हिंदुत्व की विचारधारा अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चरणों में आराम कर रही है. हर कोई अब इसे देख रहा है."

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ''मैंने पूर्व मुख्यमंत्री से बहुत कुछ सीखा है. मैंने कभी सरकार के साथ विश्वासघात नहीं किया. मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा.'' इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने फडणवीस पर निशाना भी साधा था. मुख्यमंत्री ठाकरे ने फडणवीस के चुनाव से पहले किये गये दावे ‘‘मी पुन्हा येईं’’ (मैं वापस लौटूंगा) पर कटाक्ष किया.

ठाकरे सरकार का एलान, स्थानीय लोगों के लिए निजी नौकरियों में तय किया जाएगा 80 फीसदी कोटा

BJP नेता Pankaja Munde ने दिखाए बागी तेवर, जल्द कर सकती हैं बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget